PTI Photo 
देश

रास्ते में ग्रेनेड हमले का था खतरा, राहुल गांधी का काफिला रोके जाने के बाद मणिपुर पुलिस बयान

किर्तेश ढोबले

इंफाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दो दिन के मणिपुर (Manipur Violence) दौरे पर इंफाल पहुंचे हैं। इस बीच मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने बिष्णुपुर जाते समय कांग्रेस नेता के काफिले को पुलिस ने रोक दिया। अब राहुल गांधी वापस इंफाल एयरपोर्ट जा रहे हैं और वहां से वे हेलीकॉप्टर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में जाएंगे। राहुल गांधी का काफिला रोके जाने को लेकर मणिपुर पुलिस का बयान सामने आया है। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बिष्णुपुर के एसपी हेसनाम बलराम सिंह ने कहा, "जमीनी स्थिति को देखते हुए हमने राहुल गांधी को आगे बढ़ने से रोक दिया और उन्हें हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर की यात्रा करने की सलाह दी। जिस राजमार्ग से राहुल गांधी गुजर रहे हैं, वहां ग्रेनेड हमले की संभावना है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते ही उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।"

https://twitter.com/ANI/status/1674358044321533954

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि जिस मार्ग पर राहुल गांधी यात्रा कर रहे थे उस पर महिला प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ थी। एक पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि हमें ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका है और इसलिए एहतियात के तौर पर काफिले को बिष्णुपुर में रुकने का अनुरोध किया गया। 

मणिपुर दौरे पर राहुल गांधी 

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी अपनी दो दिन के मणिपुर दौरे पर है। आज सुबह ही वे इंफाल पहुंचे और अब चुराचांदपुर जाएंगे, जहां उनकी राहत शिविरों का दौरा करने और जातीय संघर्ष से विस्थापित लोगों से मिलने की योजना है।

पीएम मोदी ने मणिपुर को अपने हाल पर छोड़ दिया

राहुल गांधी को रोके जाने के बाद कांग्रेस की और से सत्ताधारी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर कहा, "मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया। वह राहत शिविरों में पीड़ित लोगों से मिलने और संघर्षग्रस्त राज्य में राहत पहुंचाने के लिए वहां जा रहे थे। पीएम मोदी ने मणिपुर पर अपनी चुप्पी तोड़ने की जहमत नहीं उठाई है। उन्होंने राज्य को अपने हाल पर छोड़ दिया है।"

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

अगले 30 साल तक PM पद पर नो वैकेंसी... आनंद दुबे का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- INDI गठबंधन नहीं, ठगबंधन है

आप होते कौन हैं नागरिकता का सबूत मांगने वाले? रामलीला मैदान से नेहा बोरा का BJP-RSS पर हमला

India Bloc Railly: रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा? भाषण की 10 बड़ी बातें

Ramlila Maidan History: कभी तालाब था रामलीला मैदान, नेहरू से जेपी और अन्ना आंदोलन तक की कहानी