Photo: @nisheethsharan/ Twitter 
देश

भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, वायुसेना के मदद से बुझाई जाएगी; CM ने PM मोदी, राजनाथ और शाह से की बात

किर्तेश ढोबले

भोपाल: मध्यप्रदेश ले भोपाल में प्रदेश सरकार के सचिवालय वल्लभ भवन के पास स्थित सतपुड़ा भवन (Bhopal Satpura Bhawan Fire)  की तीसरी मंजिल पर सोमवार को आग लग गई। आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  इस शासकीय भवन में मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं। सरकार ने आग लगने के प्रारंभिक कारणों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी के गठन की घोषणा की। वहीं, सीएम चौहान (CM Shivraj Chauhan) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से बात की और भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग को बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद मांगी। 

रक्षा मंत्री से मांगी मदद 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग को बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद मांगी। रक्षा मंत्री के निर्देश पर वायुसेना के AN 32 और Mi-15 विमान आज रात भोपाल पहुंचेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1668298243950911488

जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग लगने के प्रारंभिक कारणों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी के गठन की घोषणा की। एसीएस गृह राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव-शहरी नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव-पीडब्ल्यूडी सुखबीर सिंह और एडीजी फायर कमेटी में हैं। कमेटी मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपेगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी से की चर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा कर सतपुड़ा में आगजनी की घटना की जानकारी दी ।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आग बुझाने के प्रदेश सरकार के प्रयासों और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों(आर्मी, एयरफोर्स,भेल, सीआईएएसएफ, एयरपोर्ट एवम अन्य) से मिली मदद से भी अवगत कराया । प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

'भ्रष्टाचार के दस्तावेजों को जलाया': विधायक जीतू पटवारी

सतपुड़ा भवन में आग की घटना पर एमपी कांग्रेस के बड़े नेता और विधायक जीतू पटवारी ने दावा किया है कि इस आग में एमपी सरकार ने अपने भ्रष्टाचार के दस्तावेजों को जलाया है। आग की घटना को लेकर जीतू पटवारी ने कहा, "सतपुड़ा भवन में आज फिर आग लग गई। 50 फीसदी कमीशन वाली सरकार ने अपने भ्रष्टाचार के दस्तावेजों को जला दिया। ये आग पहली बार नहीं लगी है, इससे पहले ये आग 18 सितंबर 2018 को लगी थी। ये आग सतपुड़ा भवन में ही क्यों लगती है। सर्वे जनता के पक्ष में है। जनता के बीच ये मैसेज है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है।"

'गुनाह मिटा दिए गए': पीसी शर्मा

वहीं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने भी सतपुड़ा आग की घटना को लेकर शिवराज सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट किया, "सतपुड़ा भवन के स्‍वास्‍थ्‍य संचालनालय कार्यालय में आग। किसी भी राज्य मे चुनाव से पहले सरकारी रिकॉर्ड भवन मे अगर आग लग जाए तो समझो सरकार गई, गुनाह मिटा दिए गए। सीएम शिवराज और उनकी सरकार की, चला चली की बेला है।"

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन