File Photo 
देश

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला, सेना के वाहनों को बनाया निशाना, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई

शुभम सोनडवले

जम्मू. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से बड़ी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक पुंछ जिले (Poonch District) में शुक्रवार देर शाम आतंकवादियों ने सेना के वाहनों को निशाना बनाया। आतंकियों ने सेना के वाहनों पर गोलीबारी की है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। सेना ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि घटना के विवरण का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, अपुष्ट खबरों में दावा किया गया है कि गोलीबारी का उद्देश्य कृष्णाघाटी सेक्टर में सुरक्षा बलों के वाहनों के एक काफिले को निशाना बनाना था।

सेना ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि, इस घटना में सेना के किसी भी जवान के हताहत होने की कोई सुचना नहीं है।

गौरतलब है कि पूँछ क्षेत्र में तीन हफ्तों में यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले राजौरी के डेरा की गली में आतंकियों ने सेना के दो वाहनों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी। इस घटना में चार सैनिक शहीद हो गए थे और पांच घायल हो गए थे।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच मीटिंग जारी, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह