देश

तेलंगाना कालेश्वरम प्रोजेक्ट घोटाला: केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने की न्यायिक जांच की मांग, बोले-'कई करोड़ों का घोटाला...'

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: तेलंगाना (Telangana) के कालेश्वरम प्रोजेक्ट (Kaleshwaram Project Case) पर राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण की रिपोर्ट कुछ दिन पहले ही सामने आई है। यह रिपोर्ट राज्य में होनेवाले विधानसभा चुनाव (Telangana Assembly Election 2023) के मतदान से कुछ सप्ताह पहले आई है। ऐसे में इसका सामने आना मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) पर दबाव बढ़ाती है। इस रिपोर्ट ने चुनावी राज्य में राजनीतिक विवाद भी पैदा कर दिया है। रिपोर्ट आते ही कांग्रेस बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दल केसीआर की बीआरएस पर टूट पड़े है।

मामले की न्यायिक जांच हो

बीजेपी तेलंगाना प्रमुख जी किशन रेड्डी ने कहा, "केसीआर सरकार द्वारा बनाई गई यह परियोजना अब डूब रही है। इस परियोजना का भविष्य अब सवालों के घेरे में है। इसमें लगाया गया पैसा अब बर्बाद हो गया है। मैं मांग करता हूं कि इसकी न्यायिक जांच हो।”

https://twitter.com/ANI/status/1720395595637285263

"भ्रष्टाचार... विफल परियोजनाओं...  लीकेज"

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ट्वीट करते हुए तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला किया। उन्होंने लिखा,  "भ्रष्टाचार... विफल परियोजनाओं...  लीकेज" उन्होंने यह भी लिखा, "तेलंगाना की राज्य के दर्जे के लिए दशकों पुरानी लड़ाई पानी के आसपास केंद्रित रही है और हजारों लोगों के सर्वोच्च बलिदान और सभी वर्गों के अथक आंदोलन के बाद राज्य का दर्जा हासिल किया गया था। आज, इसके गठन के 10 साल बाद, तेलंगाना, बीआरएस के तहत... 1.5 लाख करोड़ खर्च करने के बाद भी इसका पानी एकत्र नहीं किया जा सकता।"

https://twitter.com/kishanreddybjp/status/1720342228235931962

राहुल गांधी ने किया दौरा 

उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते दिन (गुरुवार) घटनास्थल का दौरा किया था और कहा था, "मेदिगड्डा बैराज का दौरा किया, जो तेलंगाना में भ्रष्टाचार से ग्रस्त कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई योजना का एक हिस्सा है।"

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1719952742179873057

कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना 

कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना तेलंगाना में गोदावरी नदी पर एक बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना है। यह परियोजना 13 जिलों में 18.26 लाख एकड़ भूमि की सिंचाई के उद्देश्य से बनाई गई थी। गोदावरी नदी पर बनी कालेश्वरम लिफ्ट परियोजना देश की सबसे बड़ी लिफ्ट सिंचाई परियोजना है। इस परियोजना का उद्घाटन जून 2019 में खुद मुख्यमंत्री ने किया था। ये परियोजना 45 लाख एकड़ भूमि को सिंचित करेगी और तेलंगाना के 70 प्रतिशत हिस्से को पीने का पानी उपलब्ध कराएगी। इसमें मेडीगड्डा बैराज पहला लिफ्ट स्तर है। ऐसा माना जाता है कि यह छह और लिफ्टों के माध्यम से कम से कम दो हजार मिलियन क्यूबिक फीट पानी हैदराबाद के पास कोंडा पोचम्मा सागर जलाशय तक ले जाएगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान