थलापति विजय(Image- Social Media) 
देश

बहुमत के खेल में थलापति को कैसे मिली 'विजय'? VCK के बाद IUML भी आई साथ, यहां समझें सीटों का गणित

Vijay TVK Majority Support: विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने के लिए 5 पार्टियों ने समर्थन दिया है।

अर्पित शुक्ला

Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में 4 दिनों से चल रही सियासी उठापटक अब खत्म हो रही है। विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने के लिए 5 पार्टियों ने समर्थन दिया है। कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों के बाद आज VCK और फिर IUML का समर्थन भी मिल गया है। इन दलों के समर्थन के साथ ही विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 का आंकड़ा पार कर लिया है।

बता दें कि विजय के पास अब 120 विधायकों का समर्थन है। विजय की टीवीके के पास खुद के 107 विधायक हैं। इसको साथ ही अब कांग्रेस के 5, CPI, CPI(M) और VCK के 2-2 यानी कुल 6 विधायक और जुड़ गए हैं। IUML यानी की मुस्लिम लीग के भी 2 विधायकों ने आज विजय को समर्थन देने का ऐलान किया है।

TVK के साथ अब 120 विधायक

अब नए समीकरणों की बातच करें तो विजय के पास अब टीवीके के 107, कांग्रेस के 5, CPI के 2, CPI(M) के 2 और VCK-IUML के 2-2 विधायक मिलाकर 120 विधायकों का समर्थन हो गया है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। लेकिन अब विजय की TVK के पास 120 विधायकों का समर्थन हो गया है।

तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र (Image- Social Media)

कैसे हासिल करेंगे बहुमत?

बता दें कि तमिलनाडु में टीवीके ने कुल 108 सीटें जीती हैं, जिनमें से 2 विजय की सीट हैं। विजय को एक सीट छोड़ना होगा। ऐसे में विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 233 रह जाएगी और बहुमत का आंकड़ा 117 होगा। लिहाजा विधानसभा में विजय आसानी से विश्वास मत हासिल कर सकेंगे।

तमिलनाडु में अब विजय सरकार

इन दलों के समर्थन के बाद तमिलनाडु में अब विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव नतीजे आने के बाद 6 मई को ही विजय ने लोक भवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल विजय के बहुमत के दावे से संतुष्ट नहीं थे और उनसे 118 विधायकों के समर्थन के साथ आने को कहा था।

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती