थलापति विजय, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

...तो TVK के 108 विधायक देंगे इस्तीफा! तमिलनाडु की राजनीति में आया नया ट्विस्ट, सरकार गठन से पहले आया भूचाल

TVK MLA Resignation Plan: तमिलनाडु में सरकार गठन के बीच TVK ने बड़ा संकेत दिया है। DMK-AIADMK गठबंधन की स्थिति में पार्टी के 108 विधायक इस्तीफा दे सकते हैं।

अर्पित शुक्ला

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की सियासत में बहुमत के पेच के बीच एक नया ट्विस्ट सामने आया है। राज्य में सियासी तनाव और बढ़ता हुआ दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर DMK या AIADMK सरकार बनाने की कोशिश करती हैं, तो TVK अपने सभी 108 विधायकों से इस्तीफा दिलाने जैसे कड़े कदम पर विचार कर सकती है।

TVK के इस फैसले से राज्य में राजनीतिक अस्थिरता और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा हासिल करने में जुटी TVK ने विपक्षी दलों के कदमों पर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में तमिलनाडु की सियासत और दिलचस्प हो सकती है।

TVK के सभी 108 विधायक देंगे इस्तीफा

खबरों के मुताबिक, अगर DMK या AIADMK सरकार एक साथ बनाने का दावा करती हैं तो TVK के सभी 108 विधायक इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। TVK का ये फैसला DMK द्वारा एमके स्टालिन को TVK के बहुमत नहीं होने की वजह से आपातकालीन फैसले लेने का अधिकार देने के बाद आया है।

DMK और AIADMK के गठबंधन करने का शक

तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी ने TVK को समर्थन देने का एलान कर दिया है। हालांकि अन्‍य पार्टियों से TVK को कोई भी अच्‍छी खबर नहीं मिली है। TVK की तरफ से वामदलों से समर्थन के लिए संपर्क किया गया है, लेफ्ट ने इस मुद्दे पर कल फैसला करने की घोषणा की है।

वहीं, TVK के द्वारा समर्थन नहीं जुटा पाने के बाद डीएमके बहुत एक्टिव नजर आ रही है, वहीं पर AIADMK में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। ऐसे में TVK को आशंका है कि DMK और AIADMK उनकी पार्टी को सरकार से बाहर रखने के लिए मिलकर काम करने में जुटी हैं।

तमिलनाडु की सियासत में अगर DMK और AIADMK साथ आती हैं तो ये दो धुर विरोधियों का मिलन होगा। राज्य में अब तक सालों से दोनों ही पार्टियों के बीच मेन लड़ाई रही है, ऐसे में ये दोनों ही दलों के समर्थकों के लिए किसी आश्‍चर्य से कम नहीं होगा।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है