तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने पहुंची दमकल टीम (सौजन्य-एक्स) 
देश

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 1 महिला की मौत, 26 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मचा हड़कंप

Tamil Nadu Fireworks Factory Blast: तमिलनाडु में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके की खबर से सनसनी फैल गई। तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट 1 महिला की मौत हो गई और 26 घायल हुए।

प्रिया जैस

Blast in Firecracker Factory Tamil Nadu: तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 26 से लोग घायल हो गए। एट्टायपुरम के पास अयन राजापट्टी में 'बालाजी फायर वर्क्स' फैक्ट्री में उस समय धमाका हुआ जब कर्मचारी काम कर रहे थे।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 26 लोग घायल होने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में मृतक एक महिला है, जिनका नाम मरियम्मल है। वह नथाथुपट्टी की रहने वाली थीं और बालाजी फायर वर्क्स फैक्ट्री में काम करती थीं। धमाके में में 26 कर्मचारी घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया

सभी घायलों को इलाज के लिए सत्तूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस धमाके में फैक्ट्री के दो कमरों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है, जिससे उसके किसी भी समय गिरने का खतरा बना हुआ है। तो वहीं, तीन कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

कोविलपट्टी और विलाथिकुलम से फायर और रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं और बचाव कार्य कर रहे हैं। अधिकारी मलबे की तलाशी भी ले रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और कर्मचारी तो अंदर नहीं फंसे हैं।

दमकल विभाग की टीम गहनता से जांच कर रही है। आग लगने के कारण पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बचाव दल को शक है कि किसी भी समय फैक्ट्री धाराशायी हो सकती है। इसलिए पूरे पुख्ता इंतजाम के साथ बचाव कार्य को जारी रखा गया है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया है।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान