चेन्नई: तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के कुड्डालोर जिले के शिवनारपुरम गांव के पास पटाखों के एक शेड में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद है और दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस व अन्य जिले के अधिकारी मौके पर हैं।
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक आग आज करीब 7 बजे लगी। जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया जिसके चलते लोगों ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश जारी है।
https://twitter.com/ANI/status/1632383212671598596
कुड्डालोर जिला कलेक्टर के बालासुब्रमण्यम ने इस पुरी घटना पर कहा, "इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं चार मध्यम रूप से झुलसे हुए हैं। तीन अन्य लोगों को भी चोटें आईं है।" जानकारी के मुताबिक सभी को समीप के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच जारी है।