विजय थलापति (सौजन्य-IANS) 
देश

तमिलनाडु के CM विजय के तलाक केस में नया मोड़! कोर्ट ने 7 अगस्त तक टाली सुनवाई, क्या बच पाएगी शादी?

TVK Chief Joseph Vijay Divorce: तमिलनाडु के सीएम विजय के तलाक केस की सुनवाई 7 अगस्त तक टल गई है। उनकी पत्नी संगीता ने विजय पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, अब दोनों के बीच सुलह की खबरें सामने आ रही है।

प्रिया जैस

Tamil Nadu CM Vijay Divorce Case: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के तलाक केस में आज सुनवाई टल गई। चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता की तलाक की अर्जी पर सुनवाई होनी वाली थी। लेकिन अब इस केस को आगे बढ़ा दिया गया है।

चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट ने 7 अगस्त तक तलाक मामले को टाल दिया है। तलाक की याचिका के बाद दोनों के बीच सुलह की खबरें भी सामने आ रही हैं। विजय के साथ अपनी शादी खत्म करने के लिए उनकी पत्नी संगीता ने फैमिली कोर्ट में अर्जी दी थी। इस याचिका में उन्होंने दोनों के बीच मतभेदों का हवाला दिया था।

साथ ही संगीता ने विजय के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था और दावा किया कि विजय का एक फिल्म एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। संगीता ने अपनी याचिका में तलाक का आदेश, विजय के सामाजिक और आर्थिक स्तर के हिसाब से गुजारा-भत्ता और परिवार के नीलांकरई वाले घर में रहने का अधिकार मांगा था।

कोर्ट में पेश नहीं हुए थे पति-पत्नी

इससे पहले भी यह मामला चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट में आया था, कोर्ट ने केस को टाल दिया था क्योंकि विजय और संगीता दोनों में से कोई भी व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुआ था। सुनवाई के दौरान केवल उनके कानूनी प्रतिनिधि मौजूद थे।

दोनों पक्षों के वकीलों ने कोर्ट को बताया था कि उनके क्लाइंट पब्लिक फिगर हैं और व्यक्तिगत रूप से पेश होने से सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही करने की अनुमति मांगी। इन बातों पर ध्यान देते हुए, कोर्ट ने सुनवाई 15 जून तक टाल दी थी।

सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज

इस घटनाक्रम ने विजय के समर्थकों और राजनीतिक पर्यवेक्षकों के बीच काफी दिलचस्पी पैदा की है, खासकर सोशल मीडिया पर कपल को फिर से मिलाने के प्रयासों के बारे में चर्चाएं चल रही है।

हालांकि न तो जोसेफ विजय और न ही संगीता ने इन खबरों पर पब्लिकली कोई कमेंट किया है, लेकिन हाल के दिनों में ऑनलाइन सुलह की अटकलें तेज हो गई हैं। जैसे ही केस फिर से सुनवाई के लिए आएगा, सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या कोर्ट की कार्रवाई से कपल के रिश्ते के भविष्य के बारे में कोई क्लैरिटी मिलेगी।

केस के हाई-प्रोफाइल नेचर और इस बात को देखते हुए कि विजय राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उम्मीद है कि सपोर्टर्स, आम जनता और मीडिया इस सुनवाई पर 7 अगस्त को भी नजर बनाए रखेंगे।

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र