सुषमा स्वराज के पति और बांसुरी के पिता स्वराज कौशल का निधन (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

सुषमा के पति स्वराज कौशल का निधन: बांसुरी के सिर से उठा पिता का साया, 34 की उम्र में रचा था इतिहास

पूर्व विदेश मंत्री रहीं Sushma Swaraj के पति और Bansuri Swaraj के पिता स्वराज कौशल का निधन हो गया है। BJP के अधिकारिक सोशल मीडिया के माध्यम से इस समाचार की सूचना देते हुए संवेदना व्यक्त की गई।

सौरभ शर्मा

Bansuri Swaraj Fatehre Swaraj Kaushal Death News: भारतीय राजनीति के एक बेहद प्रतिष्ठित परिवार से आज एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के पति और नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन हो गया है। 73 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से राजनीतिक और न्यायिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। एक वरिष्ठ वकील और पूर्व राज्यपाल के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कौशल जी का जाना न केवल उनके परिवार बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है।

दिल्ली भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस दुखद समाचार की पुष्टि की है और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की है। दी गई जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज 4 दिसंबर 2025 को शाम 4.30 बजे लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। स्वराज कौशल ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई थी। एक जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ-साथ वे मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके थे। उनके निधन से वकालत और राजनीति दोनों क्षेत्रों ने एक बेहद अनुभवी और सौम्य व्यक्तित्व को खो दिया है।

37 साल की उम्र में संभाली थी बड़ी कमान

स्वराज कौशल का सफर बेहद प्रेरणादायक और उपलब्धियों से भरा रहा है। साल 1952 में जन्मे कौशल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी से अपनी शिक्षा पूरी की थी। उनकी काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 34 साल की उम्र में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया था, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि थी। इसके ठीक बाद, केवल 37 वर्ष की आयु में वे मिजोरम के तीसरे राज्यपाल बने और 1990 से 1993 तक इस पद पर रहे। इसके अलावा उन्होंने 1998 से 2004 के बीच अलग-अलग समय पर राज्यसभा सदस्य के रूप में भी संसद में अपनी सेवाएं दीं।

राजनीति और वकालत का अनूठा संगम

कौशल परिवार का देश की राजनीति में हमेशा से ही एक गहरा प्रभाव रहा है। साल 1975 में स्वराज कौशल की शादी देश की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज से हुई थी, जिनका 2019 में निधन हो गया था। अब पिता के जाने से उनकी एकलौती बेटी बांसुरी स्वराज पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बांसुरी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और इनर टेम्पल से बैरिस्टर की पढ़ाई की है। वर्तमान में वे नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद और प्रदेश मंत्री हैं। माता-पिता दोनों के चले जाने के बाद अब बांसुरी ही इस प्रतिष्ठित परिवार की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता