Shiv Sena Symbol Supreme Court Hearing: शिवसेना के दो टुकड़े होने और शिवसेना - शिवसेना यूबीटी बनने के बाद से ही कोर्ट में दोनों पक्षों की लड़ाई जारी है। पार्टी के नाम और सिंबल को लेकर फैसला होना बाकी है और कोर्ट की ओर सबकी निगाहें टिकी हुई है। आज और कल, लगातार दो दिन सुप्रीम कोर्ट में पार्टी के नाम और सिंबल को लेकर सुनवाई होनी है।
इस मौके पर शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मंगलवार देर शाम दिल्ली पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि शिंदे आज पार्टी पदाधिकारियों और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। महाराष्ट्र की सियासी गर्मी का असर आज दिल्ली में भी नजर आ रहा है।
आज और कल, दो दिन लगातार सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के नाम और सिंबल को लेकर सुनवाई होनी है। सुनवाई से ठीक पहले मंगलवार देर शाम महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंचे हैं। जानकारी है कि फैसले से पहले दिल्ली में डेरा डालकर शिंदे पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही शिंदे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं।
गौरतलब है कि बीती सुनवाई में शिवसेना यूबीटी के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा था कि अगर कोर्ट यह सिंबल ठाकरे गुट को नहीं देता है, तो सिंबल फ्रीज कर देना चाहिए। वहीं, कोर्ट ने भी यह टिप्पणी की थी कि सिर्फ विधायकों के संख्याबल के आधार पर सिंबल देना जरूरी नहीं है। ठाकरे और शिंदे, दोनों गुट को उम्मीद है कि फैसला उनके पक्ष में होगा।
सूत्रों के अनुसार शिवसेना के नाम और सिंबल को लेकर चल रही सुनवाई अब अपने आखिरी चरण में है और आगामी 10 दिन में सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुना सकता है। आज दोपहर 2 बजे के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। कोर्ट में शिंदे गुट की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी और नीरज किशन कौल पक्ष रखेंगे। जबकि ठाकरे गुट की ओर से कपिल सिब्बल और देवदत कामत कोर्ट के सामने पेश हो सकते हैं।