Sunita Williams | X  
देश

Birthday Special: अंतरिक्ष में दो बार जन्मदिन मनाने वाली सुनीता विलियम्स को सारेगामा से मिला खास तोहफ़ा, जानें इनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें

Birthday Special: सुनिता विलियम्स ने अभी तक कुल 30 अलग-अलग विमानों में 3,000 घंटे से ज्यादा की उड़ान भरी है। अपनी भारतीय विरासत से जुड़ाव के लिए पहचानी जाने वाली सुनीता एक बार अपने अंतरिक्ष मिशन पर भगवद गीता की एक प्रति और भगवान गणेश की मूर्ति लेकर गई थीं।

विकास कुमार उपाध्याय

Birthday Special: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का आज जन्मदिन है। इस समय वह तकनीकी खराबी के कारण पिछले आठ महीनों से स्पेसक्राफ्ट में फंसी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें धरती पर लौटने में अभी चार-पांच महीने और लग सकते हैं।

400 किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का 59वां जन्मदिन

सुनीता विलियम्स आज यानी 19 सितंबर 2024 को अपना 59वां जन्मदिन अंतरिक्ष में मनाएंगी। इससे पहले भी उन्होंने अपना जन्मदिन अंतरिक्ष में मनाया था। वह धरती से लगभग 400 किलोमीटर दूर, अपने साथियों के साथ तमाम चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

भारतीय मूल की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री

सुनीता का जन्म 19 सितंबर 1965 को हुआ था और उनका परिवार भारत के गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखता है। वह अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के माध्यम से अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। उनसे पहले कल्पना चावला ने यह उपलब्धि हासिल की थी। सुनीता विलियम्स के 59वें जन्मदिन पर सारेगामा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "आओ इंडिया, #HappyBirthdaySunita के साथ सुनीता विलियम्स को जन्मदिन की बधाई दें और उन्हें हमारी सामूहिक शुभकामनाएं अंतरिक्ष में भेजें। अपने वीडियो पोस्ट करें और @saregama_official को टैग करें।"

नासा में चयन और उपलब्धियां

सुनीता विलियम्स का नासा में चयन जून 1998 में हुआ और तभी से उन्होंने अपनी ट्रेनिंग शुरू की। उन्होंने अभी तक कुल 30 अलग-अलग विमानों में 3,000 घंटे से ज्यादा की उड़ान भरी है। सुनीता ने नासा के अलावा सोसायटी ऑफ एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट्स, सोसायटी ऑफ फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर्स और अमेरिकी हेलिकॉप्टर एसोसिएशन जैसी संस्थाओं से भी जुड़कर काम किया है।

भारतीय संस्कृति से जुड़ाव

अपनी भारतीय विरासत से जुड़ाव के लिए पहचानी जाने वाली सुनीता एक बार अपने अंतरिक्ष मिशन पर भगवद गीता की एक प्रति और भगवान गणेश की मूर्ति लेकर गई थीं। सुनीता विलियम्स नौसेना पोत चालक, हेलीकाप्टर पायलट, परीक्षण पायलट, पेशेवर नौसैनिक, तैराक, मैराथन धाविका और अंतरिक्ष यात्री हैं।

करियर में कई कीर्तिमान की हैं स्थापित

सुनीता विलियम्स ने अपने करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और उन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें नेवी कमेंडेशन मेडल, ह्यूमैनिटेरियन सर्विस मेडल और भारत सरकार द्वारा 2008 में दिया गया पद्म भूषण शामिल हैं। रूस ने उन्हें "मेडल ऑफ मेरिट इन स्पेस एक्सप्लोरेशन" प्रदान किया, जबकि स्लोवेनिया ने "गोल्डन ऑर्डर ऑफ मेरिट" से नवाजा। इसके अलावा, उनके पास नासा का प्रतिष्ठित "स्पेसफ्लाइट मेडल" भी है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?