सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला जसपाल सिंह Social Media
देश

सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले जसपाल सिंह का VIDEO आया सामने, निहंग ने बताया क्यों चलाई कृपाण

Sukhbir Signh Badal Attacked: सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले की पहचान कर ली गई है। बादल परिवार के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे।

अर्पित शुक्ला

Sukhbir Signh Badal Attack Video: महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले की पहचान कर ली गई है। बादल परिवार के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे और इसी दौरान बादल पर एक निहंग ने कृपाण से हमला कर दिया था।

बता दें कि इस हमले में सुखबीर सिंह बादल के बाएं हाथ में चोट आई है। घटना के तत्काल बाद उनको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

क्यों किया हमला?

ऐसा कहा जा रहा है कि किसी बात को लेकर बहस के दौरान आरोपी ने कृपाण से सुखबीर सिंह बादल पर हमला बोल दिया। फिलहाल घटना की पूरी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने हमले के बाद आरोपी जसपाल सिंह  को हिरासत में लिया है।

पुलिस से पूछताछ के दौरान जसपाल सिंह ने बताया कि उसे बस लगा इसी वजह से उसने हमला कर दिया। वहीं, पुलिस आरोपी के इस बयान से संतुष्ट नहीं है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। 

 

बता दें कि आरोपी जसपाल सिंह गुरुद्वारे में सेवादार है। 2 साल से नांदेड़ में ही रह रहा था। हमले के पीछे मोटिव क्या है? इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। जसपाल सिंह पिछले दो साल से गुरुद्वारे में ही काम कर रहा था। हमले के पीछे का मकसद अब तक साफ नहीं है।

नांदेड़ पुलिस ने क्या बताया?

नांदेड़ पुलिस ने बताया कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ के गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग द्वारा हमला किया गया। इस हमले में उनके हाथ में चोट लगी है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हमला करने वाला निहंग के भेष में था और माता साहिब कौर गुरुद्वारा नांदेड़ के मुख्य गुरुद्वारा से करीब 15 किलोमीटर दूर है।

पहले भी हुआ था बादल पर हमला

बता दें कि इससे पहले भी बादल पर हमला हो चुका है। साल 2024 के दिसंबर में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पूर्व डिप्टी सीएम पर गोली चलाने की कोशिश की गई थी। यह हमला उस वक्त हुआ थी जब बादल अकाल तख्त की सजा के बाद बादल स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवा कर रहे थे, तभी उन पर गोली चली।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे