Photo: Social Media 
देश

MP में फिर दलित व्यक्ति की बारात पर पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल; 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

किर्तेश ढोबले

छतरपुर (मध्य प्रदेश): जिले में एक दलित व्यक्ति की बारात को लेकर हुए विवाद में कथित रूप से पथराव के मामले में 50 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि यह घटना सोमवार को बक्साहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव में हुई जब एक दलित व्यक्ति की बारात पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस बल गांव पहुंचा और जुलूस एवं अन्य कार्यक्रम सुरक्षित तरीके से संपन्न हुए। 

बड़ा मलहरा DSP शशांक जैन ने बताया कि बकस्वाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव से रितेश अहिरवार की बारात सागर जिले के शाहगढ़ जा रही थी। इससे पहले गांव में घोड़ी पर बैठकर दूल्हे की रास फैराई (घुमाई) जानी थी। लेकिन गांव के एक समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। यह विरोध लड़ाई में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली।

उन्होंने बताया पुलिस सुरक्षा में रास फिराई गई, तब कहीं जाकर देर शाम बारात शाहगढ़ के लिए रवाना हुई, जो आज लौटेगी। बारात को पुलिस की सुरक्षा दी गई। शादी के बाद भी अन्य कार्यक्रम पुलिस सुरक्षा में किए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि दूल्हा दिल्ली में काम करता है।

पुलिस ने आरोपियों पर रास्ता रोकने, बलवा का प्रयास, बलवा, पथराव, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मारपीट, धमकी देने रतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने खुद एफआईआर दर्ज की है। अधिकारी ने कहा कि पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। (भाषा इनपुट के साथ)

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?