सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

सोनिया गांधी की तबियत फिर बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्याओं के चलते एक बार फिर सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी फरवरी और जून में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

अक्षय साहू

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते रविवार को रात करीब 9 बजे भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

इससे पहले 7 जून को भी उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई थी। तब उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तब कहा गया था कि उन्हें बस नियमित जांच के लिए भर्ती करवाया गया था और कुछ देर बाद ही कांग्रेस नेता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

अस्पताल में हुई थी नियमित जांच

सोनिया गांधी हाल के महीनों में एक से ज्यादा बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। फरवरी में भी उन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते गंगाराम अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया था। वहीं जब वह शिमला में भर्ती हुई थीं तब मामूली जांच की बात कही गई थी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रमुख सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा था कि उन्हें कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित जांच के लिए ले जाया गया था। हालांकि बाद में आईजीएमसी के एक डॉक्टर ने भी पुष्टि की थी कि उनका रक्तचाप सामान्य से थोड़ा अधिक था, लेकिन उन्हें कहा गया था कि वह पुरी तरह से ठीक हैं और उनकी स्थिती सामान्य और स्थिर है।

कई बार हो चुकी है भर्ती

हाल के वर्षों में सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कुछ महीने पहले उन्हें पेट की समस्या के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी में भी उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां वे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञों की निगरानी में रहीं।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब