- Hindi News »
- India »
- Congress Jairam Ramesh Takes A Jibe At Pm Modi Over G7 Visit
‘एक बार फिर पीएम मोदी फिर बेनकाब हो गए’, विदेश दौरे पर कांग्रेस ने बोला हमला, शेयर किया पुराना VIDEO
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनमें विदेश दौरों के लिए ऊर्जा तो है, लेकिन मणिपुर के लिए सहानुभूति नहीं है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

'एक बार फिर पीएम मोदी फिर बेनकाब हो गए', विदेश दौरे पर कांग्रेस ने बोला हमला
नई दिल्ली: कांग्रेस ने तीन देशों की यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए रविवार को कहा कि उनके पास ऐसी यात्राओं के लिए तीन ई यानी ‘एनर्जी’, ‘एक्साइटमेंट’और ‘एंथूसिएजम’ हैं लेकिन क्या वो मणिपुर के लोगों की पीड़ा समझने के मकसद से वहां जाने के लिए चौथा ‘ई’ ‘इंपैथ” पैदा नहीं कर सकते। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि मई 2023 के बाद से यह मोदी की 35वीं विदेश यात्रा है वहीं मणिपुर के साथ प्रधानमंत्री का इस तरह का रवैया बेहद दुखद है।
कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा,‘‘ एक समय था जब वह भारत-कनाडा संबंधों की मिसाल देते हुए गर्व से (a+b)^2 का अलजेब्रा का सूत्र सुनाया करते थे। लेकिन इसके बाद हालात बुरी तरह बिगड़ गए। ”
साझा किया पुराना वीडियो
उन्होंने आगे कहा,‘‘ जब ऐसा लगने लगा कि कनाडा भारत को जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने को लेकर टालमटोल कर रहा था तब उनके लिए ढोल पीटने वालों ने प्रचारित किया कि प्रधानमंत्री मोदी तो जाएंगे ही नहीं चाहे बुलावा आए या नहीं। लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी वह बेनकाब हो गए।” कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री का 2015 का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया जिसमें वह दोनों देशों के बीच संबंधों को दर्शाने के लिए गणितीय उदाहरण दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
प्रधानमंत्री आज सुबह साइप्रस, कनाडा , और क्रोएशिया के दौरे पर रवाना हो गए। एक समय था जब वे भारत-कनाडा संबंधों की मिसाल देते हुए गर्व से (a+b)² का अलजेब्रा का सूत्र सुनाया करते थे। लेकिन इसके बाद हालात बुरी तरह बिगड़ गए। जब ऐसा लगने लगा कि कनाडा भारत को G7 शिखर सम्मेलन में… pic.twitter.com/Kl3k4H337z — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 15, 2025
भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है, क्योंकि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ शायद मोदी जी उन्हें याद दिला सकते हैं कि नीति आयोग के सीईओ के अनुसार 24 मई 2025 को ही भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।” जयराम रमेश ने आगे कहा कि ‘‘ यह मई 2023 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की 35वीं विदेश यात्रा है। उनके पास इन दौरों के लिए एनर्जी, एक्साइटमेंट और एंथूसिएजम- तीन ‘ई’ हैं। लेकिन क्या वे मणिपुर जाने के लिए चौथी ‘ई’ इंपैथी नहीं जुटा सकते हैं जहां लोगों की तकलीफ, पीड़ा और त्रासदी जारी है।”
Pune News: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 6 की मौत, कई लोग बहे, मची अफरा-तफरी
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘किसी नेता की बात तो छोड़िए- तीन मई 2023 से अब तक उन्होंने मणिपुर के किसी भी व्यक्ति से मुलाकात तक नहीं की है। प्रधानमंत्री का मणिपुर के प्रति यह रवैया बेहद दुखद एवं चिंताजनक है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress jairam ramesh takes a jibe at pm modi over g7 visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM












