सोनिया गांधी की किताब और रेहान वाड्रा अपनी मंगेतर अवीवा बेग। सोर्स: इंटरनेट
देश

कौन हैं अवीवा बेग, जो सोनिया गांधी की किताब से आईं सुर्खियों में? रायहान वाड्रा से है खास रिश्ता

Sonia Gandhi Memoir: सोनिया गांधी की किताब में रेहान वाड्रा और अवीवा बेग का क्या है खास योगदान? जानिए 60 साल पुरानी तस्वीर, नई फोटो और उनकी सगाई से जुड़ी पूरी कहानी।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • सोनिया गांधी की किताब के कवर पर 1966 की तस्वीर राजीव गांधी ने खींची थी, जबकि 2026 की तस्वीर रायहान और अवीवा ने ली।

  • कौन हैं अवीवा बेग, जिनकी सोनिया गांधी की किताब में रही खास भूमिका और रायहान वाड्रा से कब हुई सगाई?

  • रायहान वाड्रा की दिल्ली में लगी फोटोग्राफी प्रदर्शनी क्यों विवादों में आई और 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाने का क्या था मामला?

Sonia Gandhi Book: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की हाल ही में लॉन्च हुई किताब 'Belonging: A Journey of Love' कई वजहों से चर्चा में है। इस संस्मरण में सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी, गांधी परिवार में आने और राजनीति में कदम रखने से जुड़े कई निजी अनुभव साझा किए हैं। हालांकि, किताब में एक खास योगदान ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। इसमें सोनिया गांधी के नाती रेहान वाड्रा और उनकी मंगेतर अवीवा बेग की भी भूमिका है।

किताब के कवर पर दो तस्वीरें, 60 साल का सफर दिखाया

सोनिया गांधी की किताब के फ्रंट कवर पर उनकी 20 साल की उम्र की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लगी है। यह तस्वीर साल 1966 में इटली के ट्यूरिन शहर में राजीव गांधी ने खींची थी। वहीं, किताब के बैक कवर पर सोनिया गांधी की एक हालिया तस्वीर है, जिसे 2026 में दिल्ली में उनके नाती रेहान वाड्रा और उनकी मंगेतर अवीवा बेग ने मिलकर खींचा है।

करीब 60 साल के अंतराल में ली गईं ये दोनों तस्वीरें सोनिया गांधी की जिंदगी के अलग-अलग दौर को दिखाती हैं। एक तस्वीर उनके युवावस्था के दिनों की है, जबकि दूसरी उनके जीवन के वर्तमान पड़ाव को दर्शाती है।

कौन हैं अवीवा बेग?

अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। वह पेशे से फोटोग्राफर और क्रिएटिव प्रोफेशनल हैं। वह Atelier 11 नाम की फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी की सह-संस्थापक भी हैं। अवीवा और रेहान वाड्रा ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2025 में सगाई की थी। हालांकि, उनकी शादी की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कौन हैं रेहान वाड्रा?

रेहान वाड्रा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं। वह विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। उनकी रुचि वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी में है। उन्होंने Harper's Bazaar India के लिए सोनिया गांधी के कवर फोटोशूट का नेतृत्व भी किया था।

दिल्ली की प्रदर्शनी को लेकर भी रहे चर्चा में

अक्टूबर 2026 में रेहान वाड्रा ने दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपनी सोलो फोटोग्राफी प्रदर्शनी 'No Idea Is Final' आयोजित की थी। इसमें 100 से अधिक तस्वीरें शामिल थीं। इनमें छात्र और युवा आंदोलनों से जुड़ी तस्वीरें भी थीं।

रेहान ने दावा किया था कि प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले उन्हें 70 से अधिक तस्वीरें हटाने या बदलने के लिए कहा गया। उनके मुताबिक, आयोजन स्थल को तस्वीरों की राजनीतिक प्रकृति पर आपत्ति थी। हालांकि, बीकानेर हाउस ने जवाब दिया था कि हटाई गई तस्वीरें प्रदर्शनी की निर्धारित नीति के अनुरूप नहीं थीं।

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी पर की थी टिप्पणी, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस

SIR में नाम कटा तो CJP उठाएगी आवाज, प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- दो युवक कर रहे थे परेशान

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा और UP समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद