सोनम वांगचुक को 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट किया गया है सोर्स- IANS
देश

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

Sonam Wangchuk House Arrest: लद्दाख प्रशासन ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट किया है। हिल काउंसिल चुनाव के विरोध के बीच रैली-जुलूस में शामिल होने पर भी रोक लगी है।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • सोनम वांगचुक को 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट किया गया है।

  • रैली और जुलूस में शामिल होने पर भी रोक लगाई गई है।

  • लद्दाख में 4 दिसंबर को हिल काउंसिल चुनाव होने हैं, जिनकी तारीख का वांगचुक विरोध कर रहे थे।

Ladakh Hill Council Election 2026: लद्दाख में हिल काउंसिल चुनाव की तारीख को लेकर चल रहा विरोध अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को प्रशासन ने 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट कर दिया है। लेह के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) ने यह आदेश जारी करते हुए उनके रैलियों और जुलूसों में शामिल होने पर भी रोक लगा दी है।

प्रशासन ने इस कार्रवाई के पीछे पुलिस की रिपोर्ट और लेह पुलिस प्रमुख की ओर से भेजे गए पत्र का हवाला दिया है। वांगचुक लगातार दिसंबर में चुनाव कराने के फैसले का विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि कड़ाके की ठंड और मौसमी पलायन के कारण बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मतदान से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में चुनाव के समय को लेकर प्रशासन और स्थानीय संगठनों के बीच टकराव बढ़ गया है।

BNSS की धारा 163 के तहत कार्रवाई

प्रशासन ने पुलिस रिपोर्ट और लेह पुलिस प्रमुख के पत्र के आधार पर यह एहतियाती आदेश जारी किया है। इसके लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 का इस्तेमाल किया गया है। आदेश 60 दिनों तक लागू रहेगा।

चुनाव की तारीख पर क्यों है विवाद?

दरअसल लद्दाख में 4 दिसंबर को हिल काउंसिल के चुनाव होने हैं। वांगचुक और स्थानीय संगठनों का तर्क है कि दिसंबर में अत्यधिक ठंड के कारण कई छात्र और काम करने वाले लोग दूसरे इलाकों में चले जाते हैं। इस वजह से हजारों मतदाता मतदान करने से वंचित रह जाएंगे।

लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने चुनाव के समय का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर हीटर लगाए जाएंगे और बुजुर्गों के लिए अलग कतारें बनाई जाएंगी। समय पर परिषदों का गठन जरूरी है, ताकि नए प्रतिनिधि अगले वित्तीय वर्ष का बजट तैयार कर सकें।

वांगचुक ने पहले ही किया था नजरबंद होने का दावा

12 नवंबर को सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा कर दावा किया था कि उनके घर के बाहर 20-25 हथियारबंद जवान तैनात हैं। उन्होंने कहा था, "मैं नजरबंद हूं। मेरे घर के चारों ओर हथियारों से लैस दर्जनों गार्ड तैनात हैं। सरकार का कहना है कि मुझे घर पर रहने की सलाह दी गई है। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि मैंने कुछ तीखे सवाल पूछे थे।"

आठ हिल काउंसिल की 100 सीटों पर चुनाव

बता दें कि लद्दाख की आठ हिल काउंसिल में कुल 100 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें 36 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। मुख्य सचिव के अनुसार, पहले लेह और कारगिल में 26-26 सीटें थीं, जिन्हें आठ जिलों के गठन के बाद बढ़ाकर 50-50 कर दिया गया है।

यह चुनाव ऐसे समय हो रहे हैं, जब लेह और कारगिल में स्थानीय संगठन लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

क्या है सोनम वांगचुच की मांग?

लद्दाख में चुनाव को लेकर विवाद ऐसे समय बढ़ा है, जब लेह और कारगिल में राजनीतिक दलों तथा नागरिक संगठनों का आंदोलन जारी है। स्थानीय समूह लंबे समय से लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत क्षेत्र को विशेष सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं।

इन मांगों का उद्देश्य स्थानीय लोगों की जमीन, संस्कृति, पहचान और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करना है। ऐसे में हिल काउंसिल चुनाव की तारीख को लेकर उठा विवाद लद्दाख में पहले से जारी राजनीतिक आंदोलन के बीच एक नया मुद्दा बन गया है।

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जा रहा अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार

कीड़े-मकोड़ों से राहत और पक्के घर की सौगात, PM मोदी को यवतमाल के कृष्णा टेकाम ने सुनाई अपने नए घर की कहानी

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था