File Photo 
देश

'कुशासन बाबू का झोला' ले कर घूम रहे हैं तथाकथित गठबंधन वाले: मुख्तार अब्बास नकवी

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बीच मुलाकात को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह तथाकथित गठबंधन वाले 'सुशासन बाबू का चोला और कुशासन बाबू का झोला' ले कर घूम रहे हैं। 

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि ‘अमृत काल' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने का सपना 'लोहे के चने चबाने की सनक' से ज्यादा कुछ नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नकवी के अनुसार, ‘अमृत काल' 'परिश्रमियों, पराक्रमियों का पर्व' है और ‘पाखंडी' लोगों की परेशानी' का काल है। 

उन्होंने विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह तथाकथित गठबंधन 'सुशासन बाबू का चोला और कुशासन बाबू का झोला' ले कर घूम रहा है। पटना में राव ने बुधवार को नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेताओं लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। इसे 2024 के लोकसभा चुनाव के लिये विपक्षी गठबंधन के प्रयास के रूप में देख जा रहा है। (एजेंसी)

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल