ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े 6 संदिग्ध तमिलनाडु से अरेस्ट (Image- Social Media) 
देश

देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े 6 संदिग्ध तमिलनाडु से अरेस्ट

Delhi Police: शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों के तार सीमा पार से जुड़े हुए हैं। इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। इनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद।

अर्पित शुक्ला

Terrorist Plot Foiled: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठनों के संपर्क में थे और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल बताए गए हैं।

कहां से हुई गिरफ्तारी?

सभी आरोपियों को तिरुप्पुर के अलग-अलग गारमेंट यूनिट्स से पकड़ा गया-

  • उथुकुली: 2 आरोपी
  • पल्लादम: 3 आरोपी
  • तिरुमुरुगनपूंडी: 1 आरोपी

फर्जी पहचान का सहारा

जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी असली पहचान छिपा रहे थे। गारमेंट इंडस्ट्री में काम करने की आड़ में ये कथित तौर पर अपने नेटवर्क को फैलाने में जुटे थे। बताया जा रहा है कि ये सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में सामग्री साझा कर युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं। जब्त किए गए डाटा से विदेशी हैंडलर्स से संपर्क के संकेत मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हें सीमा पार से फंडिंग मिल रही थी।

जांच एजेंसियों के अनुसार, इन संदिग्धों ने देश के कई महत्वपूर्ण शहरों की रैकी की थी। साथ ही, दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ जैसे पोस्टर लगाने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की भी बात सामने आई है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लिंक की पड़ताल कर रही हैं।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना