File Photo  
देश

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे सिद्धू मूसेवाला मामले की जांच

सुभाष यादव

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा इस जघन्य अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे तक लाने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री का यह बयान मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह द्वारा उनके बेटे की हत्या के मामले की जांच उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश से कराने की मांग के बाद आया। मुख्यमंत्री मान ने एक बयान में मूसेवाला के निधन पर गहरा शोक भी व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा ‘‘राज्य सरकार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध करेगी कि इस मामले की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराई जाए।'' मान ने कहा कि राज्य सरकार इस जांच आयोग में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जैसी केंद्रीय एजेंसी का पूरा सहयोग सुनिश्चित करेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा में कमी और जवाहदेही तय करने के पहलुओं पर पहले ही उच्चतम स्तर पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता मूसेवाला की रविवार को मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब