डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

आज इस्तीफा दे रहे हैं सिद्धारमैया! नाश्ते की टेबल पर तय होगा कर्नाटक का अगला सीएम? सियासी हलचल तेज

Siddaramaiah resignation News: कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच आज राज्यपाल से मिलेंगे सीएम सिद्धारमैया। उन्होंने नाश्ते पर कैबिनेट मंत्रियों की बैठक भी बुलाई है। इसके बाद वे अपना फैसला सुना सकते हैं।

अमन मौर्या

Karnataka Political Crisis Updates: कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में पिछले कई दिनों से सत्ता परिवर्तन की अटकलें चल रही हैं। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलेंगे। मुख्यमंत्री के राज्यपाल से मिलने की खबर आने के बाद इन चर्चोओं ने जोर पकड़ लिया है कि सिद्धारमैया जल्द मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

वहीं, मंगलावर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में छह घंटे चली बैठक के बाद बंगलुरु पहुंचे सीएम सिद्धारमैया ने मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों को गुरुवार यानी आज नाश्ते पर आमंत्रित किया है। चर्चा है कि सीएम सिद्धारमैया बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों से चर्चा करके अपने फैसले का ऐलान करेंगे।

सीएम आज दे सकते हैं इस्तीफा: देशपांडे

कांग्रेस विधायक आर. वी. देशपांडे मीडिया से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री ने पहले ही इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है और हो सकता है कि वे कल (गुरुवार) इस्तीफा दे दें। विधायक चाहते थे कि वे पद पर बने रहें, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने आलाकमान को अपना वचन दे दिया है। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला आलाकमान करेगा

कांग्रेस का विधायक दल की बैठक से इनकार

इस बीच, कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला मीडिया से बात करते हुए बताया कि जैसा कि के.सी. वेणुगोपाल ने कल कहा था, फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई है। अभी तक कोई और फैसला भी नहीं लिया गया है। जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, हम आपको जानकारी देंगे। मैं कर्नाटक के हर भाई-बहन, हर कन्नड़ भाषी को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम जो भी फैसला लेंगे, वह सिर्फ कर्नाटक की जनता के हित में ही होगा।

मंत्रियों ने जाहिर की चिंता

इन दावों के बीच कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने हमने अपनी चिंताएं जाहिर कीं, लेकिन वो चुप रहे। वहीं प्रदेश सरकार में PWD मंत्री सतीश जारकीहोली ने आज मुख्यमंत्री के यहां नाश्ते वाली बैठक पर कहा कि मुख्यमंत्री की नाश्ते पर होने वाली बैठक के बाद सब सामने आ जाएगा।

उन्होंने बताया कि नाश्ते पर होने वाली बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से होने वाली चर्चा और आगे योजना के बारे में मुख्यमंत्री जानकारी देंगे। तब तक हम सभी को इंतजार करना पड़ेगा।

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार