देश

अगर PM मोदी वैक्सीन बनाई तो निश्चित रूप से वे ब्रह्मांड को भी चलाएंगे, उद्धव ठाकरे की प्रधानमंत्री पर टिप्पणी

नवभारत डेस्क

मुंबई: शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने सोमवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के समर्थकों को लगता है कि वह सूर्य की तरह हैं, तो वह हिंसाग्रस्त मणिपुर (Manipur Violence) पर चमक क्यों नहीं दिखा रहे हैं। ठाकरे ने इसके साथ ही ऐसे समय में मोदी की अमेरिका यात्रा पर सवाल उठाया जब पूर्वोत्तर राज्य जातीय संघर्ष की चपेट में है। 

"डबल इंजन" सरकार "पटरी से उतर गई" 

 ठाकरे ने शिवसेना के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मणिपुर में "डबल इंजन" सरकार "पटरी से उतर गई" है। उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी दल को हिंदुत्व के मुद्दे पर आड़े हाथ लिया। ठाकरे ने प्रधानमंत्री की 21-24 जून की अमेरिका यात्रा से पहले कहा कि मणिपुर जल रहा है लेकिन मोदी अमेरिका जा रहे हैं। 

भाजपा की हिंदुत्व विचारधारा विफल

ठाकरे ने कहा कि हिंदुओं पर हमले भाजपा की हिंदुत्व विचारधारा की विफलता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे हिंदुत्व ने हमें तब खुश होने के लिए नहीं कहा जब मणिपुर में भाजपा नेताओं पर हमले हो रहे हैं। कश्मीर हो या मणिपुर, अगर हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, तो भाजपा की हिंदुत्व विचारधारा विफल हो गई है।'' 

देवेंद्र फडणवीस  पर तंज 

उन्होंने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के इस दावे का मखौल उड़ाया कि मोदी ने कोरोना वायरस रोधी टीका विकसित किया है। ठाकरे ने कहा कि मोदी विश्वगुरुओं के विश्वगुरु हैं... अगर उन्होंने वैक्सीन बनाई तो निश्चित रूप से वे ब्रह्मांड को भी चलाएंगे। शिवसेना में टूट और पिछले साल महाराष्ट्र विकास आघाडी नीत तत्कालीन सरकार के सत्ता से हटने के बाद ठाकरे द्वारा संबोधित यह पहला स्थापना दिवस कार्यक्रम था। 

जलते हुए मणिपुर का दौरा क्यों नहीं कर रहे मोदी 

उन्होंने सवाल किया, ‘‘जब मैंने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जलते हुए मणिपुर का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं, लेकिन अमेरिका जाने के इच्छुक हैं, तो मेरा यह कहते हुए विरोध किया गया कि किसी को सूर्य के ऊपर नहीं थूकना चाहिए। यदि आपके 'गुरु' सूर्य की तरह है, तो वह मणिपुर पर क्यों नहीं चमक रहे?'' ठाकरे ने 'डबल इंजन' वाली सरकारों पर भाजपा पर जोर देने को लेकर भी कटाक्ष किया और कहा कि मणिपुर में ऐसा लगता है कि यह पटरी से उतर गई है। 

मणिपुर में कहां है ‘डबल इंजन' की सरकार?

उन्होंने मोदी पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया, ‘‘(मणिपुर में) कहां है ‘डबल इंजन' की सरकार? ऐसा लगता है कि यह पटरी से उतर गई है। केवल एक इंजन (परोक्ष तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संदर्भ में) ने मणिपुर का दौरा किया, दूसरा कहां है।''भाजपा नेताओं द्वारा "डबल इंजन" शब्द का प्रयोग केंद्र और साथ ही राज्य की सत्ता में पार्टी के रहने के संदर्भ में किया जाता है। मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच एक महीने पहले भड़की जातीय हिंसा में बड़ी संख्या में घरों को जला दिया गया था और 100 से अधिक लोगों की जान चली गई। पूर्वोत्तर राज्य में शांति बहाल करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।  

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे