अश्विन के मुस्तफा(Image- Social Media) 
देश

TCS के बाद D-Mart में धर्मांतरण का खेल...अश्विन के मुस्तफा बनने से मचा बवाल, सहकर्मी ने बनाया था दबाव!

Shirdi DMart Case: शिर्डी के DMart में धर्मांतरण को लेकर विवाद। आरोप है कि सोहेल नामक कर्मचारी ने सहकर्मी अश्विन को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया। हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस जांच में जुटी।

अर्पित शुक्ला

Shirdi Alleged Religious Conversion Controversy: महाराष्ट्र के शिर्डी में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। DMart स्टोर से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है, जिसमें एक कर्मचारी पर अपने सहकर्मी को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि अश्विन नामक युवक को उसके सहकर्मी सोहेल मनियार द्वारा कथित तौर पर प्रभावित किया गया। यह भी दावा किया जा रहा है कि युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नाम बदलकर ‘मुस्तफा’ कर लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का हंगामा

मामले की जानकारी सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों के पदाधिकारी डीमार्ट स्टोर पहुंचे और प्रबंधन से जवाब मांगा। स्टोर में करीब 150 कर्मचारियों के काम करने की बात कही जा रही है, और इसी बीच यह विवाद बढ़ता गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। देर रात तक संगठन के कार्यकर्ता वहां डटे रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और सभी पक्षों से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TCS नासिक विवाद

गौरतलब है कि हाल ही में TCS नासिक ऑफिस में भी कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोप सामने आए थे, जिसकी जांच जारी है। इसके अलावा, शिर्डी क्षेत्र में पहले भी एक नाबालिग से जुड़े मामले में दबाव बनाकर शादी और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में POCSO Act के तहत केस दर्ज किया गया था। प्रशासन का कहना है कि मामला संवेदनशील है और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, जांच पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही इस पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नासिक पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें आसिफ अंसारी, दानिश, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन और तौसीफ अत्तार शामिल हैं। इनके अलावा, कंपनी की POSH समिति की ऑपरेशंस मैनेजर अश्विन चैनानी को भी गिरफ्तार किया गया है।

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में