कांग्रेस नेता शशि थरूर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'एक्सपोज हो गए राहुल...', मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त

BJP Slams Rahul Gandhi: G7 समिट के बाद पीएम मोदी-ट्रंप की बैठक पर कांग्रेस पार्टी के उलट शशि थरूर ने प्रधानमंत्री का समर्थन किया है, जिसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है।

अमन मौर्या

Shashi Tharoor Supports PM Modi On G7 summit: फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक काफी चर्चा में रही। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद कांग्रेस ने अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय नाविकों की मौत पर पीएम मोदी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया है। थरूर के समर्थने के बाद भाजपा राहुल गांधी पर आक्रामक हो गई है। राहुल को निशाने पर लेते हुए भाजपा ने कहा कि वे अब पूरी तरह एक्सपोज हो गए हैं।

थरूर ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मीडिया से बातचीत के दौराेन कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के साथ बैठकों में अपनी बात साफ-साफ रखी। यह संदेश देना जरूरी है कि युद्ध के समय, कमर्शियल जहाजों पर मौजूद आम नाविकों को हमले का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। वे सैनिक नहीं होते और यही संदेश मोदी ने दिया।

भारतीय नाविकों पर जताई चिंता

शशि थरूर ने भारतीय नाविकों पर चिंता जताते हुए कहा कि चिंता की बात यह है कि हमारे भारतीय नाविक भारतीय झंडे वाले जहाजों पर या उनके बिना भी काम करते हैं। अगर वे आपकी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहे हैं, तो उन्हें रोकने का कोई और तरीका अपनाएं, न कि लोगों की जान लें।

कांग्रेस का ऑफिशियल स्टैंड

शशि थरूर का पीएम मोदी और ट्रंप की बैठक का यह बयान अपनी ही पार्टी के स्टैंड के विपरीत है। बुधवार को ही कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया था कि पश्चिम एशिया में व्यापारिक जहाज पर अमेरिकी हमले में हुए भारतीय नाविकों की मौत पर प्रधानमंत्री चुप रहे। कांग्रेस ने सवाल उठाया था कि इस घटना पर अमेरिका माफी या खेद क्यों नहीं जताया गया।

राहुल के जन्मदिन पर मिला अच्छा तोहफा

शशि थरूर के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कहते हैं, यह राहुल गांधी का जन्मदिन था। लेकिन डॉ. थरूर ने उनके झूठे नैरेटिव को गलत साबित करके उन्हें एक बहुत अच्छा तोहफा दिया है। क्योंकि राहुल गांधी की कांग्रेस लगातार कह रही थी कि सरकार ने घुटने टेक दिए हैं और पीएम ने नाविकों का मुद्दा नहीं उठाया है। अब डॉ. थरूर उनकी बात को गलत बताते हुए कहते हैं कि पीएम ने यह मुद्दा उठाया है और भारत का पक्ष रखा है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट