कांग्रेस सांसद शशि थरूर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'राष्ट्रहित की बात होगी तो पीछे नहीं रहूंगा', डेलीगेशन में शामिल होने के बाद आया शशि थरूर का पहला रिएक्शन

शशि थरूर ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा डेलीगेशन का नेतृत्व दिए जाने के बाद सरकार का आभार जताया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जब भी राष्ट्रहित की बात होगी तो मैं पीछे नहीं रहूंगा।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: केन्द्र की मोदी सरकार ने आतंकिस्तान पर दूसरी स्ट्राइक की तैयारी कर ली है। सरकार ने पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर बेनकाब करने के लिए सर्वदलीय सांसदों के सात डेलीगेशन बनाए हैं। इसमें से एक का अध्यक्ष शशि थरूर को बनाया गया है। अब इस पर कांग्रेस नेता का पहला रिएक्शन सामने आया है।

शशि थरूर ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा डेलीगेशन का नेतृत्व दिए जाने के बाद सरकार का आभार जताया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जब भी राष्ट्रहित की बात होगी तो मैं पीछे नहीं रहूंगा। उन्होंने इसे गौरवपूर्ण भी बताया है।

क्या बोले कांग्रेस सांसद?

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'हाल के मामलों पर देश का पॉइंट ऑफ व्यू रखने के लिए भारत सरकार ने ऑल पार्टी डेलीगेशन में मुझे भी चुना है। मैं इसके लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।'

ये सांसद करेंगे नेतृत्व

इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रवक्ता शशि थरूर को सौंपी गई है। इसके अलावा भाजपा से रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, जेडीयू से संजय कुमार झा, डीएमके से कनिमोझी करुणानिधी को चुना गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की बेटी और एनसीपी से सांसद सुप्रिया सुले भी शामिल है।

राजनयिकों का मिलेगा साथ

इन सांसदों के साथ सीनियर राजनयिक भी मौजूद रहेंगे। ये राजनयिक अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, जापान, यूरोपीय संघ, दक्षिण अफ्रीका और खाड़ी देशों में अपने मुद्दे रखने में मदद रहेंगे। इस लिस्ट में फ्रांस में भारत के पूर्व राजदूत जावेद अशरफ और मोहन कुमार, पूर्व विदेश सचिव एच.वी. श्रृंगला और जापान में पूर्व राजदूत सुजान चिनॉय जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार इन प्रतिनिधिमंडलों के 21 से 24 मई के बीच रवाना होने की संभावना है। ये दौरा दस दिनों तक चलने की उम्मीद है। अपने दौरे के दौरान ये सांसद दुनिया के सामने पाकिस्तान का असली चेहरा उजागर करेंगे।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां