भारतीय स्टेट बैंक की शाखा(फाइल फोटो) सोर्स- सोशल मीडिया
देश

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

SBI Data Leak News: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के डेटा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बैंक ने आशंका जताई है कि डार्क वेब पर 3897 ग्राहकों की जानकारी लीक हुई है। जिसके बाद बैंक अलर्ट मोड पर है।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • SBI ने डार्क वेब पर ग्राहकों के डेटा लीक होने की आशंका जताई है

  • डार्क वेब पर PSU बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा लीक

  • बैंक ने अपने सुरक्षा को देखते हुए सभी सिस्टम को एक्टिवेट किया है

SBI Data Breach: भारत के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बड़ी चूक की खबर सामने आई है। बैंक ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उसके यहां डेटा ब्रीच की घटना हुई है, जिसमें 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक पाया गया है। बैंक ने 21 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि शुरुआती जांच में 375,000 से अधिक रिकॉर्ड लीक होने का पता चला है।  लेकिन अब जानकारी में बैंक ने बताया कि इनमें से 3,897 रिकॉर्ड्स में ऐसी जानकारी मिली है, जिससे किसी व्यक्ति की पहचान की जा सकती है।

कई अहम जानकारी लीक हुई

भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि उसे इस घटना के बारे में 16 अक्टूबर को अपनी 'थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर', 'डिफेंस साइबर एजेंसी' और 'CERT-In' से जानकारी मिली थी। सामने आए डेटा में कथित तौर पर ग्राहकों के नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, लिंग, ईमेल और घर का पता, ब्रांच और CIF आइडेंटिफायर, लीड ID, और लोन व लीड रिकॉर्ड से जुड़ा मेटाडेटा शामिल है।

बैंक ने अपने सिस्टम को एक्टिवेट किया

बैंक ने बताया कि उसने तुरंत अपने 'साइबर इंसिडेंट रिस्पॉन्स' और 'कंटेनमेंट प्रोटोकॉल' को सक्रिय कर दिया है। साथ ही, इस कथित डेटा सेंधमारी की प्रकृति और इसके दायरे का पता लगाने के लिए, CERT-In द्वारा मान्यता प्राप्त एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी को काम पर रखा गया है। बैंक ने कहा कि फिलहाल एक विस्तृत जांच चल रही है, और जरूरत के हिसाब से उचित सुधारात्मक और बचाव के कदम उठाए जा रहे हैं।

सेवा में कोई रुकावट नहीं

बैंक ने आगे जानकारी दी कि इस घटना का उसके मुख्य कामकाज, वित्तीय प्रदर्शन या बिजनेस की निरंतरता पर कोई खास असर नहीं पड़ा है, और सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी हैं। देश के सबसे बड़े बैंक के शेयर सुबह 10:06 बजे NSE पर 973.80 रुपये के स्तर पर स्थिर कारोबार कर रहे थे।

एसबीआई ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और जरूरी नियम के अनुसार उचित कदम उठाएगा।

बैंक ग्राहकों की सुरक्षा पर चिंता

ग्राहकों की डेटा की खबर से ग्राहक को चिंता हो रही है। डिजिटल अपराध की दुनिया में इन डाटा का इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है। डेटा लीक इस घटना को बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। ग्राहकों की हर एक जानकारी महत्वपूर्ण होती है।

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट