Photo - Twitter/@sudarsansand 
देश

पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant के स्वागत में सैंड आर्टिस्ट ने बनाई रेत से खूबसूरत कलाकृति

दामिनी सिंह

मुंबई : भारत में ‘आईएनएस विक्रांत' (INS Vikrant) को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आईएनएस विक्रांत इस लिए बेहद खास है क्योंकि यह 'पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत' है। सोशल मीडिया पर आईएनएस विक्रांत के स्वागत में बनाई गई कलाकृति (Artwork) इस समय खूब वायरल हो रही है और यह कलाकृति लोगों को बेहद पसंद भी आ रही है। 

गौरतलब है कि सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने ट्विटर हैंडल से आईएनएस विक्रांत का वेलकम करते हुए रेत से एक बहुत ही खूबसूरत कलाकृति बनाई है। यह कलाकृति सैंड आर्टिस्ट द्वारा ओडिशा (Odisha) के पुरी (Puri) बीच पर बनाई गई है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बोट बनाकर 'वेलकम आईएनएस विक्रांत के साथ 'आत्मनिर्भर भारत' भी लिखा हुआ है। 

तस्वीर को शेयर करते हुए सैंड आर्टिस्ट ने लिखा 'रक्षा क्षेत्र में #AatmaNirbharBharat बनने के भारत के प्रयासों के लिए एक ऐतिहासिक दिन। पहला स्वदेश निर्मित और निर्मित विमानवाहक पोत #INSVikrant चालू किया जाएगा। इसका अनावरण भी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे।' बता दें कि ये तस्वीर लोगों को काफी आकर्षित कर रही है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन