सायोनी घोष (फोटो सोर्सज- सोशल मीडिया) 
देश

चड्ढा वाले बयान से लेकर बगावत तक! मीडिया के सवाल पर क्या बोलीं सायोनी घोष? कहा- वक्त आने पर दूंगी जवाब

West Bengal Politics: बागी टीएमसी सांसदों की दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए सांसद सायोनी घोष बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंच गईं हैं।

अमन मौर्या

Saayoni Ghosh Joins TMC Rebels: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC के बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात करेंगे। स्पीकर से मुलाकात के दौरान बागी गुट खुद को असली टीएमसी की मान्यता देने की मांग करेगा। इस मुलाकात से ठीक एक दिन पहले सभी टीएमसी सांसदों की आज यानी रविवार को दिल्ली में एक बैठक हो रही है। बैठक में करीब 20 बागी लोकसभा सांसदों के शामिल होने की चर्चा है। बागी गुट में शामिल होने के लिए सांसद सायोनी घोष और माला रॉय दिल्ली पहुंच गई हैं।

मीडिया से बचती दिखीं सायोनी

दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया ने सायोनी घोष से बातचीत की। मै बोल दूंगी जो कहना है। जब बोलने का वक्त आएगा कह दूंगी। मीडिया द्वारा चढ्ढा वाले बयान पर सवाल करने पर सायोनी घोष ने कहा कि वक्त आने पर अपने क्षेत्र के लोगों को जवाब दूंगी। मेरी आवाज आगे भी पहुंचेगी।

रविवार शाम होगी बागी गुट की बैठक

बागी गुट सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सोमवार को होने वाली मुलाकात से ठीक एक दिन पहले रविवार को होने वाली बैठक और भाजपा नेता मुलाकात बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में स्पीकर को पत्र सौंपने के लिए अंतिम रणनीति तैयार की जाएगी। सोमवार को बागी गुट स्पीकर से संसद में एक पूर्ण स्वतंत्र संसदीय गुट के रूप में मान्यता के लिए औपचारिक रूप से आवेदन करेंगे।

भूपेंद्र यादव के आवास पहुंचे सांसद

दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए टीएमसी सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र नेता के आवास पर पहुंचने लगे हैं। सांसद सायोनी घोष और प्रसून बनर्जी भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंच गए हैं।

सायोनी को TMC से झटका

सायोनी घोष की पार्टी के युवा अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी गई है। TMC सांसद सौगत रॉय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, आज हमारी नेशनल वर्किंग कमिटी की बैठक हुई। इस कमिटी में मैं और ज्योतिप्रिय मल्लिक शामिल थे। जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए थे, उन्हें हटा दिया गया है। हमारे पास नए यूथ प्रेसिडेंट अर्नब बनर्जी और महिला प्रेसिडेंट अलीफा अहमद हैं। कुणाल घोष को नॉर्थ कोलकाता का प्रेसिडेंट चुना गया है।

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर

भारत में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, मेटा ने अनुचित कंटेंट की रिपोर्टिंग पर सहमति जताई