PHOTO-ANI 
देश

एक जनवरी से चीन सहित इन देशों से आने पर RT-PCR टेस्ट जरूरी, यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी बातें

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: चीन (China) में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। चारों तरफ मातम पसरा है। भारत कोरोना (Corona) को लेकर सजग है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) आये दिन इसको लेकर नई तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अभी अभी एक और आदेश जारी कर दिया।  नए साल पर भारत में आने पर यात्रिओं का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा। उन्होंने ट्वीट (tweet) कर इसकी जानकारी दी है।  

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर बताया कि 1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RTPCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यात्रा से पहले उन्हें अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

https://twitter.com/ANI/status/1608394533796196354

इससे पहले उन्होंने देश के तमाम एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच के आदेश दिए थे। चीन से भारत के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। इसके बाद भी भारत सतर्क है। जानकारी के अनुसार रोजाना भारत में 90 हजार से अधिक लोग विमान से आते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसमें से अभी करीब 2% यात्रिओं की कोरोना जांच हो पा रही है।

चीन, हांगकांग, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं इसलिए यहां से आने वाले यात्री पहले RT-PCR टेस्ट करवाएं फिर रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद ही वह भारत की यात्रा कर सकते हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर वह भारत नहीं आ सकते या कह सकते हैं कि उन्हें भारत में इंट्री नहीं मिलेगी।  

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश