लालू यादव और तेजस्वी यादव (सौजन्य IANS) 
देश

जमीन के बदले नौकरी मामला: लालू परिवार के खिलाफ 4 अगस्त को होगी सुनवाई

Rashtriya Janata Dal chief Lalu Prasad Yadav : जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में 4 अगस्त को सुनवाई होगी।

पूजा सिंह

Former Chief Minister Lalu Yadav : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ 'जमीन के बदले नौकरी' मामले में 4 अगस्त को सुनवाई होगी। शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चल रही सुनवाई को टालने की मांग की गई। हालांकि, 4 अगस्त को तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय करने के मामले पर उनके वकील बहस करेंगे।

शनिवार को लालू प्रसाद यादव के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए सुनवाई को टालने की मांग की। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को वकील ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि सुनवाई को दिल्ली हाईकोर्ट में मामले के निपटारे तक टाल दिया जाए। वकील ने कहा कि लालू यादव की याचिका पर 12 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, तब तक के लिए लालू यादव के खिलाफ चार्ज फ्रेम करने पर सुनवाई टाल दी जाए।

एके इंफोसिस्टम की तरफ से वकील ने रखी बात

एके इंफोसिस्टम की तरफ से भी वकील ने कोर्ट में अपनी बात रखी। वकील ने चेन्नई हाईकोर्ट, भुवनेश्वर, जयपुर और पटना कोर्ट की अलग-अलग क्लोजर रिपोर्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी अदालत में कोई अपील (एके इंफोसिस्टम के खिलाफ) दाखिल नहीं की गई। वकील ने कहा कि अब दोबारा जांच की जाती है और अलग-अलग उदाहरण दिए जाते हैं। उन्होंने पक्ष रखते हुए कहा कि एक भी दस्तावेज नहीं है, जो यह दिखाता हो कि एके इंफोसिस्टम के साथ कोई मीटिंग हुई थी। फिलहाल राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।

क्या है मामला

'जमीन के बदले नौकरी' का मामला मूल रूप से एक घोटाला है, जहां लालू यादव ने कथित तौर पर अपने पद का दुरुपयोग किया था। उस समय लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्रालय में नौकरी के बदले कुछ लोगों से सस्ते दामों पर जमीन लिखवाई थी। इस मामले में लालू के बेटों के अलावा लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी आरोपी हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल