रेवंत रेड्डी  Social Media
देश

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

Revanth Reddy US Visit Denied: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के US दौरे को राजनीतिक मंजूरी नहीं मिली। JD वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात का शेड्यूल MEA के तय प्रोटोकॉल के तहत न होना रोक की वजह बना।

अर्पित शुक्ला

MEA Political Clearance Rules: कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा को केंद्र सरकार से राजनीतिक मंजूरी नहीं मिली, इसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। खबरों के अनुसार, उनके अमेरिकी दौरे के कार्यक्रम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी से मुलाकातें भी शामिल थीं।

ऐसा बताया जा रहा है कि रेवंत रेड्डी की इन बैठकों को विदेश मंत्रालय (MEA) की निर्धारित मंजूरी प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत नहीं किया गया था। वहीं, इस मामले पर केंद्र सरकार का कहना है कि फैसला किसी राजनीतिक वजह से नहीं बल्कि प्रक्रियागत आधार पर लिया गया।

अमेरिका दौरे पर रोक क्यों?

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा के कार्यक्रम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी से मुलाकातें भी शामिल थीं। हालांकि, इस कार्यक्रम को विदेश मंत्रालय (MEA) के माध्यम से नहीं भेजा गया। ऐसा माना जा रहा है कि ये प्रस्तावित मुलाकातें अमेरिका यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं मिलने की एक प्रमुख वजह बनीं।

बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने रेवंत रेड्डी की अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी मांगी थी। विदेश मंत्रालय ने यूके दौरे को मंजूरी दे दी, लेकिन अमेरिका यात्रा को MEA ने स्वीकृति नहीं दी है।

क्या है प्रक्रिया?

मालूम हो कि विदेश मंत्रालय मुख्यमंत्री या अन्य किसी भी गणमान्य व्यक्तियों की विदेश यात्राओं का राजनीतिक मंजूरी देने से पहले आकलन करता है। इस दौरान संबंधित पद की गरिमा और यात्रा के उद्देश्य के संदर्भ में पूरे कार्यक्रम की समीक्षा होती है।

सीएम रेड्डी की यूके यात्रा को मिली मंजूरी

विदेश मंत्रालय ने रेवंत रेड्डी की यूनाइटेड किंगडम यात्रा को अनुमति दे दी है। ये मामला उस समय चर्चा में आया जब तेलंगाना सरकार ने आरोप लगाया कि केंद्र ने मुख्यमंत्री रेड्डी के अमेरिका दौरे को मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

इस मामले पर शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मंत्रालय ने रेवंत रेड्डी की यूके यात्रा को मंजूरी दी, लेकिन अमेरिकी यात्रा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें