कार में पालतू कुत्ता लेकर संसद पहुंचीं रेणुका चौधरी(Image- Social Media) 
देश

कार में पालतू कुत्ता लेकर संसद पहुंचीं रेणुका चौधरी, BJP ने किया विरोध तो बोलीं काटता नहीं है

Renuka Choudhary Dog Controversy: संसद सत्र के पहले दिन कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते को संसद ले गईं, जिससे विवाद हो गया।

अर्पित शुक्ला

Renuka Choudhary In Parliament With Dog: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने अपने पालतू कुत्ते को गाड़ी में लेकर संसद भवन पहुंचने पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया। इस पर बीजेपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मीडिया द्वारा रेणुका चौधरी से इस मामले में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "इसमें क्या तकलीफ है? गूंगा जानवर अंदर आ गया तो क्या तकलीफ है? इतना छोटा सा तो है। यह काटने वाला नहीं है, काटने वाले तो और हैं पार्लियामेंट के अंदर।"

BJP ने जताया विरोध

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी और रेणुका चौधरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "यह सदन देश की नीतियों पर चर्चा करने की जगह है... वहां पर अपने डॉग को लेकर आए और उस पर जिस तरह का बयान दे रहे हैं, वह देश को शर्मसार कर रहे हैं... उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।" पाल ने इसे लोकतंत्र पर कुठाराघात और संसद का अपमान करार दिया।

बीजेपी का कहना है कि सांसदों को विशेषाधिकार तो मिलता है, लेकिन उसका दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि संसद का उद्देश्य राष्ट्रहित में चर्चा करना है, न कि इस तरह की व्यक्तिगत घटनाओं को अंजाम देना।

क्या बोलीं रेणुका चौधरी?

वहीं, रेणुका चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद के बाहर दिए गए बयान पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, "सरकार ने एक महीने के सत्र को घटाकर पंद्रह दिन क्यों कर दिया? क्या मुद्दे कम थे, जो सत्र को घटाया गया?" उनका यह बयान सरकार पर दबाव डालने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। यह मामला संसद में एक गंभीर विवाद की शक्ल लेता जा रहा है, जहां कुत्ते को लेकर हुई टिप्पणियों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता