PHOTO- social media 
देश

ओडिशा ट्रेन हादसे में अडानी के बाद रिलायंस फाउंडेशन आया आगे, पीड़ितों के लिए किया ये ऐलान

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे से पूरा देश आहत हुआ है। पीएम मोदी से लेकर आम नगरिक तक सभी इस घटना की खबर से दुखी हुये। रिलायंस फाउंडेशन (RF) की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा “मैं भारी मन से उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने दुखद ट्रेन दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोया है। फाउंडेशन ने कई तरह की राहतों की घोषणा की है। 

फाउंडेशन ने  6 महीने के लिए फ्री राशन, घायलों को दवाईयां और जरुरत पड़ने पर अस्पताल में इलाज, एंबुलेंस को फ्री ईंधन, 1 वर्ष के लिए फ्री मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ साथ जियो और रिलायंस रिटेल ने मृतकों के परिवार में से एक आश्रित को नौकरी देने की घोषणा भी शामिल है। नीता अंबानी ने कहा कि इस कठिन समय में हम प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़े हैं।  

रिलायंस फाउंडेशन घायलों को निकाल कर एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद करना, मास्क, दस्ताने, ओआरएस, बेडशीट, रोशनी और बचाव के लिए अन्य आवश्यक चीजें जैसे गैस कटर आदि तुरंत उपलब्ध करा रही है। 

इस तरह से रिलायंस फाउंडेशन कर रहा है मदद 

- आपदा से निपटने वाली एंबुलेंसों को मुफ्त ईंधन।

-  प्रभावित परिवारों को अगले छह महीनों के लिए आटा, चीनी, दाल, चावल, नमक और खाना पकाने के तेल सहित मुफ्त राशन।

- घायलों को मुफ्त दवाएं; दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों के लिए चिकित्सा उपचार।

- भावनात्मक और मनोचिकित्सिय परामर्श सेवाएं।

-  मृतक के परिवार के एक सदस्य को जियो और रिलायंस रिटेल के माध्यम से रोजगार के अवसर। 

-  व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग सहित विकलांग लोगों के लिए सहायता।

-  रोजगार के नए अवसर खोजने के लिए प्रभावित लोगों के लिए विशेषज्ञ कौशल प्रशिक्षण।

-  उन महिलाओं के लिए माइक्रोफाइनेंस और प्रशिक्षण के अवसर जिन्होंने अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य को खो दिया हो

-  दुर्घटना से प्रभावित ग्रामीण परिवारों को वैकल्पिक आजीविका सहायता के लिए गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी जैसे पशुधन। 

-  एक वर्ष के लिए मुफ्त मोबाइल कनेक्टिविटी ताकि वे अपनी आजीविका का पुनर्निर्माण कर सकें। 

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग, SIR और वोट चोरी पर आज शक्ति प्रदर्शन, जानें पूरा शेड्यूल

Weather Update: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, सिक्किम से जम्मू तक भारी बारिश, बिहार में सबसे ज्यादा खतरा

हैदराबाद भारत में कैसे शामिल हुआ? जानिए सरदार पटेल, निजाम और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल