दिल्ली में i20 के बाद एक और कार 
देश

दिल्ली में घूम रही थी एक और आतंकी कार...फरीदाबाद से हुई बरामद, बड़ी साजिश नाकाम

Delhi Blast News: दिल्ली ब्लास्ट केस में संदिग्ध लाल फोर्ड इकोस्पोर्ट कार DL10CK0458 को फरीदाबाद पुलिस ने बरामद कर लिया है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Blast Latest Update: दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। फरीदाबाद पुलिस ने लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (DL10CK0458) को खंदावली गांव के पास से बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह वही कार है, जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया था।

गाड़ी को राउंड अप कर जब्त कर लिया गया है और फिलहाल इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। दिल्ली पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के इलाके को पुलिस ने खाली करवा दिया है।

फोर्ड इकोस्पोर्ट कार बरामद

जांच में पता चला कि यह कार 22 नवंबर 2017 को दिल्ली के राजौरी गार्डन RTO से रजिस्टर्ड हुई थी। इसके नाम पर उमर उन नबी उर्फ़ उमर मोहम्मद का दस्तावेज पाया गया है, जो दिल्ली ब्लास्ट मामले में प्रमुख संदिग्ध है। पुलिस के अनुसार, उमर मोहम्मद ने कार खरीदते समय फर्जी पते का इस्तेमाल किया था। दस्तावेजों में उसने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के एक घर का पता दिया था। दिल्ली पुलिस ने उसी पते पर देर रात छापा मारा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में लगी हैं कि कार को खंदावली गांव में किसने और कब छोड़ा।

NIA कर रही है मामले की जांच

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके की जांच अब NIA को सौंप दी गई है। गृह मंत्रालय द्वारा सौंपी गई इस जांच के लिए NIA ने ADG विजय सखारे के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एक विशेष टीम का गठन किया है। टीम को जैश मॉड्यूल से जुड़ी केस फाइलों की समीक्षा के लिए दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ समन्वय करना है।

डॉक्टर आदिल अहमद की गिरफ्तारी

धमाके से तीन दिन पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोपी डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। डॉ. आदिल सहारनपुर के फेमस मेडिकेयर अस्पताल में पिछले छह महीने से काम कर रहा था। सहारनपुर के एसपी सिटी ने पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस ने नियमानुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद की और वे उसे ट्रांजिट रिमांड पर वापस ले गए।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला