Ratan Tata Last Rites 
देश

Ratan Tata Last Rites: देश ने नम आंखों से किया अंतिम विदाई, पार्थिव शव को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली ले जाया जा रहा

उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के एनसीपीए से वर्ली ले जाया जा रहा है। उनके पार्थिव शव को दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र में जनता के वास्ते अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 3.55 बजे तक रखा गया जहां विभिन्न वर्गों के हजारों लोग पहुंचे।

विकास कुमार उपाध्याय

मुंबई : देश के महान उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर गुरुवार को मुंबई से वर्ली स्थित ले जाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 86 वर्ष की उम्र में बुधवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। टाटा समूह के इस पूर्व चेयरमैन की मृत्यु से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

गुरुवार को मुंबई के दक्षिण में स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (NCPA) में रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। सुबह 10:30 बजे से लेकर अपराह्न 3:55 बजे तक उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग पहुंचे, जिनमें उद्योग जगत के दिग्गज, राजनेता, मशहूर हस्तियां और आम जनता शामिल थी। हर कोई रतन टाटा के योगदान को नमन करने और उन्हें अंतिम विदाई देने आया था।

रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने न केवल व्यापार की दुनिया में नई ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि सामाजिक दायित्वों के क्षेत्र में भी एक मिसाल कायम की। उनके कार्यकाल के दौरान, टाटा ग्रुप ने कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का अधिग्रहण किया, जिनमें जगुआर और लैंड रोवर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं। उन्होंने भारतीय उद्योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रतन टाटा अपने अद्वितीय नेतृत्व कौशल, नैतिकता और उदारता के लिए जाने जाते थे। वे एक ऐसे उद्योगपति थे जिन्होंने हमेशा देश और समाज के हितों को अपने व्यवसाय से ऊपर रखा। उनकी सोच और उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी देश की सामाजिक और आर्थिक उन्नति में योगदान दे रहे हैं।

रतन टाटा की सबसे खास बात यह थी कि वे केवल व्यवसाय को बढ़ाने में ही नहीं, बल्कि समाज को बेहतर बनाने में भी विश्वास करते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और गरीबी उन्मूलन जैसे क्षेत्रों में उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा। रतन टाटा के निधन के बाद देशभर में शोक व्यक्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उद्योग जगत के बड़े-बड़े नामों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान की सराहना की।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान