गुरमीत राम रहीम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sirsa Dera Security Alert: डेरा प्रमुख राम रहीम को साल 2026 में दूसरी और अब तक की 16वीं पैरोल मिली है। 30 दिन की पैरोल मिलते ही सिरसा डेरा के आसपास सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

अमन मौर्या

Ram Rahim 16th Parole Updates: साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को एक बार फिर से पैरोल मिली है। इस बार वह 30 दिन के पैरोल पर बाहर आया है। आज सुबह 6: 30 बजे वह कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर आया। पैरोल पर बाहर आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

डेरा के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इसके पहले 5 जनवरी, 2026 को भी 40 दिन की पैरोल मिल चुकी है। इस साल यह उसकी दूसरी पैरोल है। इसके पहले 15 बार पैरोल मिल चुकी है। यह 16वीं पैरोल है।

दो मामलों में हो चुका है बरी

इसके पहले डेरा प्रमुख छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में अदालत से बरी हो चुका है। इसी साल सात मार्च को को ही पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट द्वारा छत्रपति हत्याकांड गुरमीत को बरी किया गया था। इसके बाद अब उसने साध्वी यौन शोषण मामले में हाईकोर्ट में CBI की विशेष अदालत के खिलाफ याचिका दायर की थी।

406 दिन जेल से रहा बाहर

बता दें, यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद से अब तक राम रहीम कुल 406 दिन जेल से बाहर रहा है। राम रहीम को 2017 में दो अनुयायियों के साथ रेप मामले में अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 2019 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के हत्या मामले में भी वह दोषी पाया गया। इसके अलावा 2002 में अपने ही मैनेजर की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

बीते साल 2025 में राम रहीम 91 दिन पेरोल पर जेल से बाहर रहा था। चौंकाने वाली बात ये है कि अब तक जो परोल मिली है। वो एक-दो दिन या एक-दो हफ्ते की नहीं, बल्कि लगभग एक महीने तक की मिली है। 2025 की शुरुआत में राम रहीम को पूरे एक महीने के लिए परोल मिली थी। यह 28 जनवरी से 28 फरवरी तक थी। उसके बाद जेल वापस जेल आने के बाद महज 40 दिन के भीतर ही उसे फिर से दूसरी बार फरलो मिल गई।

पुराने डेरे की करवा रहा मरम्मत

पिछली बार पेरोल पर जब डेरा प्रमुख सिरसा आया था। उस समय उसने पुराने डेरे का पुन: निर्माण शुरू करवाया था। 40 दिन के लिए मिली पैरोल के दौरान गुरमीत सिंह नियमित पुराने डेरे में आकर काम का निरीक्षण करता था। इसका काम अभी भी चल रहा है। इस डेरे की स्थापना डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना ने ही की थी।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM