राकेश टिकैत (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

'मस्जिद बनेगी तो फायदा BJP का' राकेश टिकैत का विस्फोटक बयान, राहुल डिबेट पर भी कह दी चुभने वाली बात

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता Rakesh Tikait किसानों की महापंचायत करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में घूम रहे हैं। इन सभाओं में वह किसानों के अधिकारों और मांगों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं।

सौरभ शर्मा

Rakesh Tikait Remark on Bengal Babri Masjid Issue: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लखनऊ में आयोजित महापंचायत के बाद केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में कथित बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है। टिकैत ने कहा कि अगर वहां मस्जिद बनती है, तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा गृहमंत्री को दी गई डिबेट चुनौती पर भी अपनी राय रखी और कहा कि भाजपा वाले राहुल से कभी डिबेट नहीं करेंगे।

एक मीडिया संस्थान से विशेष बातचीत में टिकैत ने कहा कि देश में वैचारिक क्रांति चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो MSP गारंटी कानून बना और न ही 22 जनवरी 2021 के बाद सरकार ने किसानों से कोई बात की। आगरा में टोरंटो कंपनी की मनमानी और स्मार्ट मीटर के जरिए ज्यादा वसूली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि निजीकरण से देश गुलाम हो रहा है। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले पर उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क सरकार और मंत्रियों की मिलीभगत के बिना नहीं चल सकता।

डिबेट से भागते हैं भाजपा के नेता

राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर टिकैत ने साफ कहा कि भाजपा का कोई भी बड़ा नेता उनसे बहस नहीं करेगा। उनके अनुसार, केवल पैसे लेकर बोलने वाले प्रवक्ता ही टीवी पर आते हैं जिन्हें पार्टी की बात रखने की तनख्वाह मिलती है। उन्होंने चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह निष्पक्ष संस्था नहीं रही, बल्कि पूरी तरह भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। एसआईआर सर्वे के दौरान बीएलओ की मौत पर उन्होंने कहा कि मौत कहीं भी हो सकती है, लेकिन वोटर लिस्ट की खामियां सुधारना जरूरी है।

बंगाल में बाबरी और आंदोलन की तैयारी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की चर्चा पर टिकैत ने कहा कि यह सब सरकार करवा रही है। मस्जिद मुसलमानों की बनेगी, लेकिन ध्रुवीकरण से वोट भाजपा का बढ़ेगा। उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस के किराये का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एक टिकट 90 हजार का बिका और बाद में 10 हजार का हो गया, जो उद्योगपतियों की मनमानी है। टिकैत ने चेतावनी दी कि नए कानूनों से रेहड़ी-पटरी वाले 4.5 करोड़ लोग और किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा और वक्त आने पर सब सरकार के खिलाफ एकजुट होंगे।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान