राज्यसभा में शपथ लेते नितिन नवीन व विनोद तावड़े (सोर्स: सोशल मीडिया) 
देश

राज्यसभा शपथ ग्रहण समारोह: नितिन नवीन और विनोद तावड़े समेत 15 सांसदों ने ली सदस्यता की शपथ, देखें पूरी लिस्ट

Rajya Sabha Oath-Taking Ceremony: संसद के उच्च सदन में आज भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, विनोद तावड़े और अभिषेक मनु सिंघवी सहित 15 नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली।

आकाश मसने

Nitin Nabin Vinod Tawde Rajya Sabha Oath: संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) की कार्यवाही आज उत्साहपूर्ण रही। सदन की बैठक शुरू होते ही सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने नवनिर्वाचित सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले नवीन का सदन में मौजूद सदस्यों ने मेजें थपथपाकर जोरदार स्वागत किया।

विनोद तावड़े ने जताया आभार

महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा, "जनसेवा की राह पर, अब एक और जिम्मेदारी का संकल्प! महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करना मेरे लिए जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है।" उन्होंने इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र और देश के हर वर्ग की आवाज को सदन में मजबूती से उठाएंगे।

इन सदस्यों ने दी राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ

शपथ लेने वाले सांसदों की सूची काफी विविधतापूर्ण है। बिहार से राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के उपेंद्र कुशवाहा, जनता दल (यूनाइटेड) के रामनाथ ठाकुर और भाजपा के शिवेश कुमार ने शपथ ली। वहीं, तेलंगाना से कांग्रेस के वरिष्ठ वकील डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेन्द्र रेड्डी ने भी उच्च सदन की सदस्यता ग्रहण की।

असम से भाजपा के तेराश गोवाला और जोगेन मोहन के साथ यूपीपी(एल) के प्रमोद बोरो ने शपथ ली। छत्तीसगढ़ से भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हरियाणा से कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध और भाजपा के संजय भाटिया, हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के अनुराग शर्मा और ओडिशा से भाजपा के सुजीत कुमार ने भी शपथ ली।

सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सभी नए सदस्यों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रिय चर्चा करेंगे। इन नए सदस्यों के आने से सदन में विभिन्न राजनीतिक समीकरणों और क्षेत्रीय मुद्दों को नई धार मिलने की उम्मीद है।

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज