देश

जयपुर में महिला ने तीन बच्चों के साथ कुंड में कूदकर दी जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस

साक्षी सिंह

बीकानेर: राजस्थान (Rajsthan)  के बीकानेर जिले (Bikaner district) में एक महिला ने अपने बच्चों समेत कुंड में कूद कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंड से निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच अपने स्तर से कर रही है।

बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कथित रूप से बरसाती पानी के कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि स्वरूपसर गांव में बृहस्पतिवार शाम को नैनी देवी (32) ने अपनी दो बेटियों पूजा (4) उर्मिला (5) और बेटे भावेश (1) के साथ कथित रूप से खेत में बने बरसाती पानी के कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चला कि घटना के समय महिला का पति, ससुर और बड़ा बेटा पास के खेत काम पर गये हुए थे।  उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों की सहमति के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (एजेंसी)

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कैसे चेक करें और निकालें; जानें Step by Step

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की PM-किसान की 24वीं किस्त, किसानों के खाते में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये