IAF कमांडर्स कॉन्फ्रेंस सोर्स-सोशल मीडिया
देश

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री ने IAF कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशनल तैयारियों, खुफिया एवं निगरानी क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दिया। UDAAN के विकसित AI एप्लिकेशन लॉन्च किए।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • राजनाथ सिंह का सेना को निर्देश, युद्ध की चुनौतियों से निपटने को रहें तैयार

  • आधुनिक युद्ध में सरप्राइज एलिमेंट जरूरी, राजनाथ सिंह ने दिया जोर

  • रक्षा मंत्री ने लॉन्च किए AI एप्लिकेशन, सेना की तकनीकी क्षमता बढ़ाने पर जोर

Defence Minister Rajnath Singh Advice Armed Forces Be Prepared For War: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना (IAF) के कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेते हुए सेनाओं को आधुनिक युद्ध की बदलती चुनौतियों के अनुरूप अपनी ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेनाओं को 'सरप्राइज एलिमेंट' यानी अचानक कार्रवाई करने की क्षमता के आक्रामक और रक्षात्मक, दोनों पहलुओं को मजबूत और बरकरार रखना चाहिए। इससे तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य और युद्ध के आधुनिक स्वरूप से उत्पन्न होने वाले पारंपरिक एवं नए खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सकेगा।

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संबोधन की जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने सेनाओं को सरप्राइज एलिमेंट की क्षमता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया है। उनका मानना है कि आधुनिक युद्ध में तकनीक की बढ़ती भूमिका और बदलती रणनीतियों के बीच सैन्य बलों की ऑपरेशनल तैयारी बेहद महत्वपूर्ण है।

इंटेलिजेंस और सर्विलांस क्षमताओं की मजबूती पर दिया जोर

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने इंटेलिजेंस और सर्विलांस क्षमताओं को लगातार मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न रक्षा प्रणालियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना जरूरी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे की समय रहते पहचान की जा सके और उससे निपटने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके।

UDAAN द्वारा विकसित AI एप्लिकेशन किया लांच

रक्षा मंत्री ने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि सैन्य बलों को केवल सामने आने वाले खतरों का जवाब देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि संभावित चुनौतियों का पहले से आकलन कर अपनी तैयारियां सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके लिए आधुनिक तकनीक, बेहतर खुफिया तंत्र और विभिन्न प्रणालियों के बीच समन्वय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने UDAAN द्वारा विकसित इन-हाउस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एप्लिकेशन भी लॉन्च किए। ये एप्लिकेशन ऑपरेशंस, प्रशासन और एयरोस्पेस सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उपयोग किए जाएंगे।

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब