एमके स्टालिन-रजनीकांत-सीएम विजय (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

हमारी दोस्ती राजनीति से परे! एमके स्टालिन से हुई मुलाकात पर रजनीकांत ने दी सफाई, विजय की जीत पर हुए थे हैरान

Rajinikanth Meet MK Stalin: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद एमके स्टालिन से सुपरस्टार रजनीकांत की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई।

प्रिया जैस

Rajinikanth Press Meet: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सी. जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के आवास के बाहर हलचलें बढ़ गई। इस विषय में रजनीकांत ने अपने आवास पर रविवार (17, मई) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी और अपनी राजनीतिक स्थिति पर अपनी राय स्पष्ट की। साथ ही उन्होंने उनके बारे में हो रही आलोचनाओं पर भी सफाई दी।

तमिलनाडु चुनाव के नतीजों के बाद रजनीकांत ने डीएमके नेता एमके स्टालिन से मुलाकात की थी। यह मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई थी। इस पर रजनीकांत ने कहा कि मैं यह प्रेस मीट इसलिए कर रहा हूं क्योंकि चुनाव के संबंध में मेरे बारे में कई तरह की आलोचनाएं की जा रही हैं। अगर मैं उनका जवाब नहीं दूंगा, तो उन्हें ही सच मान लिया जाएगा। चुनाव नतीजों के बाद, मैं एम.के. स्टालिन से मिलने गया था, और यह बात आलोचना का विषय बन गई।

एमके स्टालिन और रजनीकांत की दोस्ती

साथ ही रजनीकांत ने एमके स्टालिन और अपनी दोस्ती का जिक्र किया। उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कुलाथुर सीट से स्टालिन की हार पर दुख जताया। एमके स्टालिन से हुई मुलाकात के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उनका और स्टालिन का रिश्ता किसी तराजू पर तोला नहीं जा सकता। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है, जिसे नफा-नुकसान से तोला नहीं जा सकता।

रजनीकांत ने बताया कि हमारी दोस्ती राजनीति से परे है। मुझे इस बात का दुख हुआ कि एम.के. स्टालिन कुलाथुर में हार गए। रजनी कोई सस्ते या घटिया दर्जे के इंसान नहीं हैं जो किसी भी दूसरी चीज के बारे में बेवजह कुछ भी बोलें। जैसे ही मुख्यमंत्री चुनाव जीते, मैंने तुरंत उन्हें बधाई दी।

विजय के सीएम बनने पर रजनीकांत हैरान

सुपरस्टार रजनीकांत ने सी. जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री बनने पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि, जब मैंने सुना कि विजय मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो मुझे बहुत हैरानी हुई। मैं राजनीति में नहीं हूं; मुझे राजनीति से दूर हुए काफी दिन हो गए हैं। विजय और मेरे बीच उम्र का 28 साल का अंतर है। यहां, विजय ने दो प्रमुख पार्टियों के खिलाफ खड़े होकर स्वतंत्र रूप से अपनी पहचान खुद बनाई है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा