देश

राजभवन पेट्रोल बम मामले में आरोपी को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

किर्तेश ढोबले

चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई में राजभवन के सामने पेट्रोल बम फेंकने के आरोपी को अदालत ने सोमवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने राजभवन के मुख्य द्वार के बाहर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में करुक्का विनोद को पिछले हफ्ते यहां गिरफ्तार किया गया था। 

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट चतुर्थ, सैदापेट ने पुलिस द्वारा दायर एक आवेदन पर आदेश दिया। और आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। जानकारी के लिए बता दें कि तमिलनडु पुलिस ने आरोपी विनोद को गत बुधवार को गिरफ्तार किया गया था जब उसने कथित तौर पर पेट्रोल बम फेंका था जो राजभवन के मुख्य द्वार के बाहर गिरा था।

बताया जा रहा है कि शख्स की पहचान के विनोद नाम के हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई और वह आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही 6-7 मामले दर्ज हैं।घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रेम आनंद सिन्हा ने कहा था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने राजभवन के बाहर बैरिकेड्स के पास पेट्रोल की कुछ बोतलें फेंकने की कोशिश की थी। जैसे ही वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों उसे देखा , उन्होंने उसे घेर लिया गया। साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने उसके हाथ से अन्य बोतलें जब्त कर लीं और उसे तुरंत गश्ती वाहन को सौंप दिया था। 

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र