Railway Board 
देश

रेलवे बोर्ड ने जोन और मंडल वॉकी-टॉकी की कमी दूर करने के लिए उठाया कदम, जारी किए ये अहम निर्देश

भारतीय रेलवे में लगातार रूप से चल रही है जोन और वॉकी-टॉकी की समस्या को दूर करने के लिए रेलवे बोर्ड ने अब अपना कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन और डिवीजनों को वीएचएफ (वेरी हाई फ्रीक्वेंसी) हैंडसेट के रखरखाव और कमी के मुद्दे को हल करने का निर्देश जारी किया है।

शुभम पाठक

न्यू दिल्ली: भारतीय रेलवे में लगातार रूप से चल रही है जोन और वॉकी-टॉकी की समस्या को दूर करने के लिए रेलवे बोर्ड ने अब अपना कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन और डिवीजनों को वीएचएफ (वेरी हाई फ्रीक्वेंसी) हैंडसेट के रखरखाव और कमी के मुद्दे को हल करने का निर्देश जारी किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीएचएफ हैंडसेट को आमतौर पर वॉकी-टॉकी के रूप में जाना जाता है जिसका उपयोग लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मास्टर और सुरक्षित ट्रेन संचालन से जुड़े अधिकारी एक-दूसरे से संवाद करने के लिए करते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड के निर्देश से पहले विभिन्न जोन और डिवीजनों के सुरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों ने अपने संबंधित विभाग प्रमुखों को वीएचएफ सेट की 'दयनीय स्थिति' और कमी के बारे में लिखित शिकायत की थी। जहां अप्रैल 2022 में, रेलवे बोर्ड ने जोन को गुणवत्ता वाले वॉकी-टॉकी सेट की कमी को दूर करने के लिए अन्य उपायों के साथ-साथ चालक दल के लिए वीएचएफ सेट खरीदने की सलाह दी थी।

बोर्ड ने पत्र में किया था जिक्र

रेलवे बोर्ड ने इस समस्या को लेकर 26 जून को लिखे पत्र में जिक्र करते हुए कहा था कि यह देखा गया है कि कुछ रेलवे जोन चालक दल के लिए वीएचएफ सेट की कमी का सामना कर रहे हैं। वीएचएफ संचार ट्रेन संचालन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसकी अनुपलब्धता एक गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है।

एनएफआईआर के सहायक महासचिव ने दी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन (एनएफआईआर) के सहायक महासचिव अशोक शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि वीएचएफ सेट का रखरखाव बहुत खराब और दयनीय है। इसके कारण, इन उपकरणों का उपयोग करने वाले परिचालन कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर, ट्रेन संचालन के दौरान ये खराब हो जाते हैं, जिससे ड्राइवरों और गार्डों को बहुत असुविधा होती है।

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगें सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट, UP-बिहार समेत 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश