PHOTO- ANI 
देश

बिहार में शराबकांड के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी, छपरा में JDU नेता के घर से मिली शराब, अब दे रहें सफाई

सूर्यकांत तिवारी

छपरा: बिहार (Bihar) के छपरा में जहरीली शराब (spurious liquor) से करीब 70 लोगों के मौत के बाद से ही बिहार सरकार सवालों के घेरे में हैं। बिहार में शराबकांड के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। इसी बीच छपरा में JDU नेता के घर से देशी और विदेशी शराब का जत्था मिला है। इस मामले में नेता ने सफाई देते हुए कहा कि उस घर में अब नहीं रहता हूं। जेडीयू नेता कामेश्वर सिंह (Kameshwar Singh) के घर से शराब बरामद की है। 

पुलिस के अनुसार, ये शराब कामेश्वर सिंह के मढ़ौरा (Marhaura)  स्थित घर में से बरामद की गई है। कामेश्वर सिंह JDU राज्य पार्षद के सदस्य हैं और मशरख के रहने वाले हैं। उनका एक मकान मढ़ौरा में भी है, जिसे किराये पर लगा रखा है।इसी घर में पुलिस को शराब मिली है।  

https://twitter.com/ANI/status/1605414614266585088

कामेश्वर सिंह ने बताया कि यह बात मुझे मीडिया के जरिए पता चली। मैंने 32 साल पहले वह घर छोड़ दिया था। इसकी जांच होनी चाहिए कि हमारी सरकार को बदनाम करने के लिए वे बोतलें किसने वहां रखीं।  

इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि छपरा के मढ़ौरा नगर इलाके में JDU नेता कामेश्वर सिंह के नाम पर दर्ज मकान से भारी मात्रा में शराब बरामद मकान में सरोज महतो अपनी पत्नी के साथ किराएदार के रूप में रहता है। एक महिला को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी में पुलिस ने टेट्रा पैक शराब की 60 पैकेट और 3 बोतल विदेशी शराब के साथ 2 लीटर स्पिरिट भी बरामद किया।

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें