राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'BJP सांसद ने मुझे धकेला...कैमरे में सब कैद', प्रताप सारंगी मामले पर राहुल गांधी का जवाब, देखें वीडियो

भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंग के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जवाब आया है। संसद की सीढ़ियों पर गुरुवार को प्रताप सारंग गिरकर लहुलुहान हो गए। उनके सिर से खून निकल रहा था...

Saurabh Pal

नई दिल्लीः भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जवाब आया है। संसद की सीढ़ियों पर गुरुवार को प्रताप सारंगी गिरकर लहुलुहान हो गए। उनके सिर से खून निकल रहा था। उन्हें इलाज के लिए संसद परिसर से अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि किसी एक संसद को नेता प्रतिपक्ष ने धक्का दिया। जिससे वह सांसद मेरी तरफ लड़खड़ा गया, जिससे मैंने अपने संतुलन खो दिया और सीढ़ियों से नीचे गिर गया।

वहीं अब लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि "मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, तो भाजपा सासंद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे...मुझे धमका रहे थे, तो यह हुआ है। यह संसद का प्रवेश द्वार है और हमारा अंदर जाने का अधिकार है। मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं"

इसके अलावा कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें  कांग्रेस ने सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी प्रमुख और राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को संसद में प्रवेश करते समय सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों द्वारा कथित तौर पर रोका गया।

गौरतलब है कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का कथित तौर पर गृहमंत्री अमित शाह किए गए अपमान के खिलाफ कांग्रेस के आला नेताओं से सहित सभी सांसद आज संसद भवन पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ शाह से मांफी की मांग की जा रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z