बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी सोर्स- सोशल मीडिया
देश

कम्युनिज्म की राह पर जा रहे राहुल गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर नार्थ टू साउथ राजनीति

Sudhanshu Trivedi On Hamid Ansari Statement: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हामिद अंसारी के हवाले से पंडित नेहरू से जुड़ी एक किताब का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

नितिन कुमार राय

Hindu Communalism Trigger Row: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान को लेकर देश में जमकर सियासत हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने हामिद अंसारी के हवाले से पंडित नेहरू से जुड़ी एक किताब का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हामिद अंसारी ने खुद उजागर कर दिया है कि कांग्रेस पूरी तरह से 'मुस्लिम लीग माओइस्ट कांग्रेस' बन गई है।  सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की 2019 में लिखी गई एक किताब के अनुसार, नेहरू जी ने कहा कि उनके लिए कम्युनिज्म और हिंदू राष्ट्रवाद उतना बड़ा खतरा नहीं है। इसके लिए मैं हामिद अंसारी को बधाई देना चाहता हूं।"

शनिवार को दिया था बयान

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शनिवार को नई दिल्ली में संविधान विशेषज्ञ और लेखक ए जी नूरानी की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया था। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के उस विचार का उल्लेख किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत के लिए वास्तविक खतरा साम्यवाद नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है। अंसारी ने इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में नूरानी की 2019 में प्रकाशित पुस्तक का भी उल्लेख किया था।

हामिद अंसारी के बयान पर सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडा में एक कार्यक्रम के दौरान देश के पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। सीएम योगी ने हामिद अंसारी पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंसारी की टिप्पणी भारत की सनातन परंपरा का अपमान करने वाली और हिंदू परंपरा का अनादर करने वाली है। नोएडा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित ‘प्रेरणा विमर्श’ कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को खतरे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

कांग्रेस और IUML पर सवाल उठे

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने केरल में कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के गठबंधन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग की स्थापना जिन्ना ने की थी और आप केरल में उनके साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। आजाद भारत के इतिहास में यह एक काला अध्याय है कि मुस्लिम लीग के 5 मंत्री हैं। क्या वे पूरी तरह से सेक्युलर हैं? आगे उन्होंने कहा, "अगर कोई कहता है कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग जिन्ना वाली मुस्लिम लीग नहीं है, तो वे झूठ बोल रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा, B28 से 2027 में शुरुआत; 12 स्टेशन और 2 घंटे में सफर

क्या चुनाव आयोग का फैसला पलट जाएगा ? ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार