नई दिल्ली: नेहरू-गांधी परिवार की 16वीं सदस्य के रूप में प्रियंका गांधी वाड्रा की भी संसद में एंट्री हो गई है। आज उन्होंने केरल के वायनाड के सांसद के तौर पर संसद सदस्यता की शपथ ली। हालांकि प्रियंका गांधी के संसद भवन में प्रवेश करने से पहले एक वीडियो सामने आया। जिसमें वो अपने भाई और अमेठी के सांसद राहुल गांधी के साथ दिखीं।
प्रियंका गांधी कांग्रेस के अन्य सांसदों के साथ संसद भवन में एंट्री करने जा रही थीं कि उससे पहले राहुल गांधी ने उनको हाथ से इशारा करते हुए वहीं रोक लिया। ये देख कुछ देर के लिए वहां मौजूद सांसद कुछ देर के लिए सगबगा गए, तभी राहुल गांधी ने जेब से मोबाइल फोन निकाला और बहन प्रियंका गांधी की तस्वीर खींची।
प्रियंका गांधी को कांग्रेस सांसदों ने पुष्प गुच्छ भेंट करके उन्हें बधाई दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने उन सभी सांसदो के साथ प्रियंका गांधी की तस्वीर खींची। और फिर वे सभी संसद के भीतर चले गए। इस दौरान वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की साड़ी में नजर आईं।
प्रियंका गांधी के संसद भवन के भीतर जाते हुए का वीडियो
केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने आज यानी गुरुवार को संसद में अपने पहले सत्र के लिए पहुंचीं। इसके साथ ही उन्होंने संविधान की कॉपी (लाल किताब) को अपने हाथ में पकड़े हुए साक्षी मानकर संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रियंका कांग्रेस पार्टी की एक प्रमुख नेता भी हैं अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और नेतृत्व के कारण विपक्षी सांसदों के बीच खासी पहचान रखती हैं।
बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की और 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को भी पीछे छोड़ दिया। प्रियंका ने चार लाख से अधिक वोट हासिल कर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M)) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को हराया। मोकेरी को 2,11,407 जबकि तीसरे स्थान पर रहीं भाजपा की उम्मीदवार नव्या हरिदास को 1,09,939 वोट मिले थे।