राहुल गांधी और मेलोनी के साथ PM मोदी (Image- Social Media) 
देश

आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे...राहुल गांधी ने Melody वीडियो को बताया नौटंकी

Modi Gifts Melody Chocolate: प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की। इटली की पीएम ने इसका वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया।

अर्पित शुक्ला

Rahul Gandhi on Melodi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों पांच देशों की विदेश यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की। इटली की पीएम ने इसका वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम के इस वीडियो पर तंज कसा।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं और PM हंसकर रील बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

पांच देशों की यात्रा पर गए PM

मालूम हो कि पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा पर भारत से रवाना हुए थे। जिसमें वह सबसे पहले यूएई पहुंचे थे। यहां कुछ घंटे रुकने के बाद प्रधानमंत्री मोदी यूएई से नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए थे। इसके बाद नीदरलैंड की यात्रा पूरी करके पीएम मोदी स्वीडन पहुंचे और इसके बाद वह नॉर्वे रवाना हो गए थे। पीएम मोदी नॉर्वे की यात्रा पूरी होने के बाद इटली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की है।

पीएम मोदी का इटली दौरा क्यों है खास?

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पार्ले कंपनी की 'मेलोडी' चॉकलेट का एक पैकेट गिफ्ट के तौर पर दिया। पीएम मोदी के इस जेस्चर को बहुत अहम माना जा रहा है। इटली यूरोप का अहम देश है, जहां पर ईसाई धर्म का सबसे पवित्र स्थान वेटिकन सिटी भी है। ऐसे में इटली और भारत के संबंध मजबूत होना काफी मायने रखता है।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक