कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
देश

...तो इसलिए राहुल गांधी ने कहा 'पिक्चर अभी बाकी है'? कांग्रेस के सीक्रेट प्लान ने बढ़ाई BJP की टेंशन

Rahul Gandhi on SIR: रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने ताजे बयान में एक सीक्रेट प्लान के बारे में इशारा किया है। उन्होंने कहा है कि- पिक्चर अभी बाकी है। चलिए जानते हैं इसके मायने क्या हैं?

अभिषेक सिंह

Rahul Gandhi on SIR: देश में इस समय बिहार में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) पर बवाल हो रहा है। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर विपक्षी दल चुनाव आयोग और सत्ताधारी दल बीजेपी पर हमलावर हैं। इस बीच मंगलवार संसद परिसर में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में एक ऐसा फिल्मी डायलॉग मारा है जिससे बीजेपी की टेंशन दोगुनी होना तय है।

रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने ताजे बयान में एक सीक्रेट प्लान के बारे में इशारा किया है। मीडिया बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई सीटों पर गड़बड़ हो रही है, और यह सब कुछ राष्ट्रीय स्तर पर योजना बनाकर किया जा रहा है। यह बात चुनाव आयोग को भी बता है और हमें भी पता है।

ताजे बयान में क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने कहा कि कि पहले हमारे पास कोई सबूत नहीं था, लेकिन अब हमारे पास सबूत है। उन्होंने कहा कि हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं, और हम इसे करते रहेंगे। असलियत यह है कि केन्द्र सरकार कुछ बोल नहीं सकती। सच्चाई समूचे देश के सामने है। यह लड़ाई सियासी नहीं, बल्कि संविधान बचाने की है। एक व्यक्ति एक वोट की है।

‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की मांग

ऐसा माना जा रहा है कि वोटर लिस्ट मामले में राहुल गांधी आयोग से दो-दो हाथ करने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से कहा है कि वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है।

राहुल गांधी ने छेड़ दी मुहिम

कांग्रेस सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ है वह पारदर्शिता दिखाते हुए डिजिटल वोटर लिस्ट सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल खुद इसका ऑडिट कर सकें। आप भी हमसे जुड़कर इस मांग का समर्थन कर सकते हैं। राहुल ने इसके लिए एक नंबर भी जारी किया।

क्यों बढ़ी हुई हैं बीजेपी की धड़कनें?

इसके अलावा, वह आने वाले दिनों में संसद से सड़क तक बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की भी तैयारी कर रहे हैं। वोटर लिस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। इससे आने वाले दिनों में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सिब्बल ने SC में बनाया माहौल

सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने SIR मामले को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने सर्वोच्च अदालत में कहा कि बिहार के एक छोटे से निर्वाचन क्षेत्र में 12 जीवित लोगों को मृत दिखा दिया गया है। वहीं, कुछ मृत लोगों को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है।

राहुल गांधी की इस मुहिम को लेकर राजनैतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि उन्हें इस बार बिहार चुनाव से पहले ठोस मुद्दा मिल गया है। और जिस तरह से राहुल गांधी समेत अन्य विपक्ष के नेता सुबूतों के साथ इसे भुनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं उससे बीजेपी को तगड़ा नुकसान होना लगभग तय है। यही वजह है कि उसकी धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

हाइड्रोजन और एलएनजी ट्रेन में क्या है असली फर्क? ₹25 लाख की सालाना बचत और जीरो प्रदूषण, जानिए दोनों का अंतर

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं